Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Morena Bagchini News: मुरैना के नंद गंगोली में सनसनी! चार बच्चों की मां और अविवाहित प्रेमी का खेत मे... Gwalior JAH Parking Scam: ग्वालियर के JAH में स्मार्ट पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, मरीज भुगत रहे ख... Khandwa School Principal Suspended: खंडवा में छात्रों से राजनीति पर बुलवाने का मामला: पटाजन स्कूल के... Indore NEET Protest Update: इंदौर के भंवरकुआं चौराहे पर उग्र हुआ नीट विरोध प्रदर्शन; छात्रों के साथ ... Rahul Gandhi On NEET Protest: 'सब बंद कर दिया, लेकिन पेपर लीक नहीं रोक पाए', दिल्ली में 18 मेट्रो स्... Varanasi Crime News: सिगरा में एंटी रोमियो स्क्वाड का बड़ा एक्शन, पिलर 57 से 60 के पास अश्लील इशारे ... Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, परिजनों की सीएम से मुलाकात क... Commonwealth Games 2026: ग्लासगो में भारत का खाता खुला! पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज मेडल ज... Lock Upp 2 News: 'India's Got Latent विवाद के बाद आने लगे थे सुसाइड के विचार', अपूर्वा मखीजा ने लॉक ... Black Sea Ship Attack: ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत; भारत सरकार ने जताई स...

खंडवा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना, संतुलन बिगड़ने से बाइक हादसा, एक की मौत

खंडवा।  मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में सड़क हादसों में मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन सिर्फ यातायात सुरक्षा सप्ताह चलाकर औपचारिकता निभाता नजर आ रहा है। ऐसा ही एक ताज़ा मामला जिले के पीपलोद थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बाइक सवार का संतुलन बिगड़ने से उसकी बाइक सड़क किनारे पड़े मिट्टी के ढेर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह दर्दनाक हादसा रविवार शाम का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुनील पिता हौसीलाल, निवासी गोलखेड़ा गुड़ी के रूप में हुई है। सुनील बाइक से अपने गांव लौट रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकरा गया। हादसे में सुनील के सिर में गंभीर चोट आई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की मदद से सुनील को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल दूसरे युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि सुनील मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो छोटे पुत्र हैं और वह परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इधर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।