Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

दिल्ली-NCR में सांस लेना मुश्किल! AQI पहुंचा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में, मुंडका बना सबसे प्रदूषित इलाका, तत्काल सावधानी जरूरी

दिल्ली-NCR इन दिनों प्रदूषण की गिरफ्त में है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में दर्ज किया है. चारों तरफ धुंए के गुबार के चलते लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है. अधिकतर इलाके प्रदूषण के रेड और ऑरेंज जोन में है. यहां AQI 200 से 366 के बीच बना हुआ है. सरकार अपने स्तर पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन उसका कोई खास असर नजर नहीं आ रहा है.

समीर ऐप के मुताबिक, रविवार सुबह 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI-306 रिकॉर्ड किया गया है, जो कि प्रदूषण की बहुत खराब श्रेणी में आता है. NCR के बाकी इलाके जैसे- नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा का भी यही हाल है. यहां भी प्रदूषण ने लोगों को चिंता बढ़ाई हुई है. बीते करीब दो महीनों से प्रदूषण की स्थिति में कोई बड़ा सुधार होता नजर नहीं आ रहा है. लोग काफी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं.

मुंडका का AQI सबसे ज्यादा

दिल्ली में 40 एक्टिव AQI मॉनिटरिंग सेंटर है. रविवार को 28 सेंटर प्रदूषण के रेड जोन में है. यहां AQI 300 के पार दर्ज किया किया है. सबसे ज्यादा मुंडका का AQI-366 रिकॉर्ड किया गया है. इसके चलते आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ और गले में खराश जैसी परेशानियां बढ़ सी गई हैं. इसी के साथ सर्दी के सितम ने भी दिल्ली के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. पहाड़ों के ऊपरी हिस्सों में हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली में दिख रहा है.आज अधिकांश हिस्सों में दिन भर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

दिल्ली के11 इलाकों का AQI

एरिया एयर क्वालिटी इंडेक्स
आनंद विहार 328
अशोक विहार 327
बवाना 353
बुराड़ी क्रॉसिंग 320
चांदनी चौक 309
डाॅ करनी शूटिंग रेंज 316
DTU 323
द्वारका सेक्टर-8 311
ITO 309
जहांगीरपुरी 337
दिलशाद गार्डन 304

NCR में प्रदूषण का हाल

दिल्ली के अलावा नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है. नोएडा का AQI-312, ग्रेटर नोएडा का AQI-284, गाजियाबाद का AQI-312 और गुरुग्राम का AQI-292 दर्ज किया गया है.