Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...

बालाघाट में शराबी मांग रहे रहम की भीख, लेडी सिंघम के डर से थर-थर कांप रहे अपराधी

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट में इन दिनों लेडी सिंघम की दहशत से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है. ये लेडी सिंघम कोई और नहीं बल्कि बालाघाट पुलिस की सीएसपी वैशाली सिंह है. जहां भी अपराध होता है, वहां वैशाली सिंह पहुंच जाती हैं. इससे असामाजिक तत्वों में भगदड़ मच जाती है. क्या दिन, क्या रात. क्या सुबह, क्या शाम. वो किसी भी समय किसी भी इलाके में दस्तक दे देती हैं. बदमाशों की ऐसी क्लास लेती हैं कि वो इधर उधर दुबकते नजर आते हैं.

लेडी सिंघम की दबिश में मचा हड़कंप

हाल ही में उन्होंने शराबियों को अपने निशाने पर लिया है. खुले में शराब पीकर हुल्लड़बाजी करते हुए लोग आम जनमानस का जीना दूभर कर रखा था. सीएसपी वैशाली सिंह देर शाम से रात तक चुनिंदा जगहों पर गश्त कर शराबियों के होश ठिकाने लगा रही हैं. जहां कहीं भी शराबियों को खुले में शराब पीते पकड़ रही हैं, उनकी अक्ल ठिकाने लगाने में वो कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहीं हैं.

थर-थर कांपे शराबी, लगाई उठक बैठक

सीएसपी के सख्त लहजे में शराबियों के लिए चेतावनी है कि “उनकी किसी भी वजह से आम जनमानस को कोई परेशानी हुई, तो फिर उनकी खैर नहीं. लेडी सिंघम गश्त के दौरान शराबियों को सिर्फ फटकार ही नहीं लगा रही हैं, बल्कि कई जगहों पर शराबियों को डर के मारे उठक बैठक तक करते देखा गया है. सीएसपी वैशाली सिंह ने कुछ दिन पहले पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त के दौरान खाली प्लाॅट और सुनसान जगहों पर अचानक दस्तक दी थी.

सख्त लहजे में शराबियों को दी चेतावनी

यहां पर कुछ लोग शराब पी रहे थे, जिन्हें उन्होंने धर दबोचा. इसके बाद जमकर फटकार लगाई और ऊठक बैठक भी करवाया. साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि “अगली बार इस तरह पाए गए तो खैर नहीं. उनके खिलाफ वैधानिक प्रक्रिया के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.” इस घटना के बाद से इलाके के शराबियों में हड़कंप मचा हुआ है.

बेझिझक पुलिस को दे सूचना

इस दौरान सीएसपी वैशाली सिंह ने रात में गर्ल्स हाॅस्टल का भी निरीक्षण किया और वहां छात्राओं से चर्चा की. उन्होंने कहा कि “अगर किसी भी असामाजिक तत्व के द्वारा किसी भी तरह से परेशान किया जाता है. स्कूल जाते समय रास्ते में किसी प्रकार की अभद्र टिप्पणी की जाती है, तो बेझिझक वे पुलिस को इसकी सूचना तत्काल दें. आपकी सूचना पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा. साथ ही यह भी समझाइश दी कि अपनी परेशानी को पुलिस के साथ निःसंकोच साझा करें, किसी भी तरह से डरने या संकोच करने की जरूरत नहीं है. पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए तत्पर है.”