Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सख्त आदेश! 10 से 6 बजे तक दफ्तर में नहीं मिले तो होगा तगड़ा ए... IND vs ZIM: क्या टीम इंडिया को मिलेगा किस्मत का साथ? 1800 किलोमीटर दूर 4 घंटे में होगा फैसला सलमान खान की भांजी के हाथ लगा जैकपॉट! कटरीना और दीपिका के हीरो के साथ इस बड़ी फिल्म में मचाएंगी धमाल दुनिया में PM मोदी का डंका: इजराइल ने दिया ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट’ मेडल, फिलिस्तीन से भी मिल चुका है सर्... India GDP New Rules: देश की कमाई गिनने का 10 साल पुराना तरीका बदला! जानिए क्या होगा नया नियम चाइनीज मोबाइल से भारतीयों का मोहभंग! पहली बार धड़ाम हुई सेल, इन ब्रांड्स को लगा झटका Ramadan vs Navratri: क्या आप जानते हैं रोज़े और नवरात्रि के व्रत में क्या-क्या फर्क है? पेट की हर समस्या होगी दूर! फर्मेंटेड फूड से ऐसे प्लान करें पूरे दिन की डाइट, सुधरेगी गट हेल्थ हिमाचल में 21 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा! यूथ कांग्रेस नेताओं के लिए आमने-सामने आई दिल्ली और हिमाचल ... हैरान करने वाली वजह! यहाँ बोरियां भर-भरकर मुफ्त में टमाटर ले जा रहे लोग, लूटने की मची होड़

Civil Hospital में लगी आग! मची भगदड़

लुधियाना: सिविल अस्पताल में आज भयानक आग लगने की खबर मिली है। आज सुबह-सुबह लुधियाना के सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक के पीछे खाली जगह में अचानक आग लग गई। मौके पर अस्पताल में भगदड़ मच गई। स्टाफ ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की मगर आग को फैलता देख फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हॉस्पिटल स्टाफ और फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी की वजह से इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने की सही वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। वहीं आस-पास मौजूद लोगों ने शक जताया है कि खाली जगह होने की वजह से नशेड़ी अक्सर यहां बैठकर बीड़ी पीते हैं, इसलिए हो सकता है कि आग बीड़ी से लगी हो। वहीं अस्पताल के एसएमओ डॉ. अखिल सरीन का कहना है कि ब्लड बैंक के पीछे की दीवार से लोग कचरा फेंकते हैं और इस कचरे के ढेर में आग लग गई, जिसके बाद झाड़ियों में भी आग लग गई।