Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नक्सलियों को लगा बड़ा झटका! खूंखार DVCM मल्लेश समेत 3 माओवादियों ने डाले हथियार, मुख्यधारा में लौटे नक्सलवाद पर सरकार की बड़ी कामयाबी! हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटे 2900 नक्सली, पुनर्वास के लिए 10 कर... CG News: नशे के सौदागरों पर दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक! हेरोइन के साथ 8 तस्कर गिरफ्तार, बड़ा ने... पैसा बचाने का जादुई तरीका! '5% मॉडल' से भविष्य के लिए होगी बड़ी बचत, जानिए कैसे काम करता है ये फॉर्म... नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम! नारायणपुर में ITBP और पुलिस के हाथ लगा माओवादियों का 'मौत का सामान' NCERT Book Controversy: न्यायपालिका पर गलत कंटेंट छापने पर NCERT ने मांगी माफी, किताब ली वापस Jharkhand News: पूर्व CM चंपाई सोरेन के पौत्र के अंतिम संस्कार में पहुंचे हेमंत सोरेन, दी श्रद्धांजल... दुमका में दर्दनाक हादसा! लाइटर लोड कंटेनर में लगी भीषण आग, 3 हाईवा भी जले; एक व्यक्ति की जिंदा जलकर ... रांची में नगर निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई! स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर चौतरफा अभियान तेज, गंदगी पर गिरेग... धनबाद पुलिस का सख्त एक्शन! विजय जुलूस पर रहेगी रोक, होली पर हुड़दंगियों की अब खैर नहीं

Action मोड में पावरकॉम, आधी रात को मारी Raid, कनेक्शन काटे ठोका जुर्माना

खरड़: बिजली चोरी के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते हुए पावरकॉम ने बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, न्यू सनी एनक्लेव सेक्टर-125 में देर रात छापेमारी की। इस दौरान मेगा मार्केट, जलवायु टावर के पास स्थित ट्यूबवेल पर सरकारी लाइन से लगाया गया कुंडी कनेक्शन रंगे हाथों पकड़ लिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से इलाके की पानी सप्लाई ठप्प हो गई, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उस वीडियो के वायरल होने के बाद की गई, जिसमें ट्यूबवेल पर गैर-कानूनी कनेक्शन चलते दिखाया गया था।

जानकारी के अनुसार, इस रियल एस्टेट कंपनी के खरड़ में कई प्रोजेक्ट हैं, जहां करीब दो दर्जन ट्यूबवेल लगे हुए हैं। इनमें से कुछ नगर परिषद की सप्लाई पर, कुछ मोहाली और बाकी पावरकॉम के अधीन हैं। पता चला है कि कंपनी लंबे समय से बिजली बिलों का भुगतान नहीं कर रही थी, जिसके कारण पहले ही सभी कनेक्शन काट दिए गए थे। इसके बावजूद बिल्डर ने दिखावे के लिए ट्यूबवेल पर जेनरेटर रखे हुए थे, जबकि मोटरों को चोरी-छिपे सरकारी लाइन से जोड़कर चलाया जा रहा था। गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर संबंधित अधिकारियों को भेज दिया, जिसके बाद छापेमारी की गई।

तरणप्रीत सिंह, एक्सईएन मोहाली की अगुवाई में टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कनेक्शन काट दिया और तारों सहित अन्य सामान जब्त कर लिया। टीम ने अन्य स्थानों पर चल रहे कनेक्शनों की भी जांच की, लेकिन वहां सब कुछ ठीक पाया गया। एक्सईएन तरणप्रीत सिंह ने बताया कि अवैध कनेक्शन को पूरी तरह हटाकर 12.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और चोरी रोको एक्ट के तहत केस भी दर्ज किया गया है। बाकी कनेक्शनों की भी जांच की जा रही है, और अगर कहीं कोई गड़बड़ी पाई गई तो वहां भी कार्रवाई होगी।

पानी की सप्लाई ठप
जैसे ही उक्त मोटर का अवैध कनेक्शन काटा गया, सनी एनक्लेव में पानी की सप्लाई रुक गई। इससे प्रभावित लोगों में बाजवा डेवलपर्स के प्रति नाराजगी देखने को मिली। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि बिल्डर या प्रशासन जल्द समाधान निकाले, ताकि पानी की समस्या से राहत मिल सके। गौरतलब है कि बाजवा डेवलपर्स के मालिक जर्नैल सिंह बाजवा लंबे समय से विभिन्न धोखाधड़ी मामलों में जेल में बंद हैं। ऐसे में कंपनी की तरफ से कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी बिजली चोरी आखिर किसके इशारे पर लगातार चल रही थी।