Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
असम की महिलाओं की 'बड़ी बैसाखी'! 40 लाख लाभार्थियों के खाते में आएंगे ₹9,000; CM हिमंत सरमा ने महिला... दिल्ली के नाम ऐतिहासिक रिकॉर्ड! बनी देश की पहली 'रिंग मेट्रो' वाली राजधानी, पीएम मोदी ने 71.5 किमी ल... Punjab Budget 2026: 'मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना' शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 और SC महिल... Arvind Kejriwal in Gujarat: गांधीनगर में अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, बोले- "भ्रष्टाचार खत्म करने क... Kanpur News: कानपुर में फॉरेंसिक साइंटिस्ट की सरेआम पिटाई, तीन महिलाओं ने बीच चौराहे पर किया हमला; प... UP News: उत्तर प्रदेश में गूगल मैप की बड़ी लापरवाही, गलत नेविगेशन के कारण नाले में गिरी तेज रफ्तार क... दिल्ली की रफ्तार को लगा 'पंख'! सीएम रेखा ने किया नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन; कनेक्टिविटी में आएगा ... Tamil Nadu Assembly Election 2026: AIADMK चीफ पलानीस्वामी ने DMK-कांग्रेस गठबंधन को घेरा, बोले- "गठब... Karnataka Crime News: शादी के नाम पर जबरन धर्म परिवर्तन और लूट! कर्नाटक की महिला ने पति पर लगाए गंभी... मलेरिया नियंत्रण की दिशा में इस खोज की बहुत मदद मिलेगी

जितने में आता है एक नया स्मार्टफोन, उतने में ही मिलेगा iPhone का यह लग्जरी कवर! कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

iPhone के लिए Apple ने एक नई एक्सेसरीज iPhone Pocket को लॉन्च कर दिया है, इसे Issey Miyake (जापानी फैशन लेबल) के साथ मिलकर डिजाइन किया गया है. ये एक लग्जरी सॉक है, इसे आप क्रॉस बॉडी कैरीइंग पाउच भी कह सकते हैं. रिब्ड मेश स्ट्रक्चर वाले इस लग्जरी सॉक में एयरपॉड्स, आईफोन और छोटे-मोटे प्रोडक्ट्स को आसानी से रखा जा सकता है. आइए जानते हैं कि iPhone Pocket के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे और इसे कौन-कौन सी खूबियों के साथ उतारा गया है.

iPhone Pocket Price: इतनी है कीमत

छोटे स्ट्रैप वाले आईफोन पॉकेट की कीमत 149.95 डॉलर (लगभग 12,900 रुपए) और लंबे स्ट्रैप वाले वर्जन की कीमत 229.95 डॉलर (लगभग 20,300 रुपए) तय की गई है. छोटे स्ट्रैप वाला वर्जन काले रंग तो वहीं लंबा वर्जन नीलम, दालचीनी और काले रंग में उपलब्ध है. भारत में इस कीमत में आमतौर पर एक बजट और मिड रेंज फोन आसानी से मिल जाता है जिस कीमत में आईफोन रखने के लिए इस कवर को लॉन्च किया गया है.

iPhone Pocket की खासियतें

इसे 3D-निटेड स्ट्रेचेबल फैब्रिक से बनाया गया है जिससे कि आईफोन इसमें आसानी से फिट हो जाता है. इसका फैब्रिक ऐसा है कि डिवाइस को निकाले बिना आप आईफोन की स्क्रीन आसानी से देख सकते हैं. कंपनी इसे वियरेबल पॉकेट बता रही है जो फैशन और फंक्शनैलिटी दोनों के लिए बेस्ट है.

इन देशों में ही मिलेगा आईफोन पॉकेट

इस एक्सेसरीज को कई तरीके से पहना जा सकता है जैसे कि कंधे, कलाई या फिर हैंडबैग के साथ भी इसे लगाया जा सकता है. कंपनी ने बताया है कि ये लिमिटेड एडिश है और फिलहाल इसे ब्रिटेन, अमेरिका, फ्रांस, जापान, इटली, चीन, साउथ कोरिया और सिंगापुर समेत चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा. एपल लवर्स इस नई एक्सेसरीज की मदद से आईफोन को सुरक्षित रख सकते हैं लेकिन ये महंगा तरीका साबित हो सकता है.

भारत में कब होगा लॉन्च?

खबर लिखे जाने तक फिलहाल ऐपल की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है कि आखिर इसे कब तक भारत में उतारा जा सकता है. ये लिमिटेड एडिशन रिलीज है तो ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इसे केवल इंटरनेशनल मार्केट तक ही एक्सक्लूसिव रखे.