Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Israel Election: नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें, पूर्व PM बेनेट और लैपिड ने चुनाव से पहले मिलाया हाथ, बन... Weather Update: दिल्ली में आज हीटवेव का येलो अलर्ट, 48 घंटे में पलटेगा मौसम; हिमाचल में बर्फबारी और ... AAP Action: आम आदमी पार्टी ने 7 बागी राज्यसभा सांसदों पर लिया बड़ा एक्शन, सदस्यता रद्द करने के लिए स... Rahul Gandhi at Gargi College: 'Gen Z हमारा भविष्य', गार्गी कॉलेज की छात्राओं से और क्या बोले राहुल ... Arvind Kejriwal in Bengal: ममता के समर्थन में उतरे अरविंद केजरीवाल, बंगाल में बोले- यह लोकतंत्र बचान... धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान: नागपुर में बोले- 4 बच्चे पैदा करें हिंदू, एक को बनाएं RSS का स्वयंसे... Thanthania Kalibari: कोलकाता के ठनठनिया कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, जानें 300 साल पुराने इस मं... PM Modi in Bengal: बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 'मां, माटी और मानुष' के नाम पर हुए ... Viral News: बाहर से किताबें खरीदने पर भड़की प्रिंसिपल, अभिभावक को 10 बार बोला- ‘You Shut Up’, वीडियो... Ganga Expressway Inauguration: 29 अप्रैल को होगा गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, जानें 594 किमी लंबे प...

पेंशनधारकों के लिए अच्छी खबर, 13, 14 और 15 नवम्बर को…

जालंधर : पंजाब सरकार के वित्त विभाग के निर्देशों के तहत जिला खज़ाना अधिकारी द्वारा पैंशन भोगियों की सुविधा के लिए 13, 14 और 15 नवम्बर को “पैंशनर सेवा मेला” आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर ज़िला खज़ाना कार्यालय में लगाए जाएंगे, जिनमें पैंशनरों की ई-के.वाई.सी. प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी और उन्हें इसके महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी जिला ख़ज़ाना अधिकारी हर्ष बाला ने दी।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरों की सुविधा के लिए पेंशनर सेवा पोर्टल लागू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से पेंशन संबंधी आवेदन, डेटा अपडेट, शिकायत निवारण तथा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जारी करवाने की सुविधा एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। इस दौरान ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है, जिससे पैंशन सेवाओं का लाभ बिना रुकावट जारी रहेगा। मेले में विभिन्न बैंकों के अधिकारी और प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे, जो पैंशनरों का कार्य मौके पर निपटाएंगे। हर्ष बाला ने सभी पेंशनरों से अपील की है कि वे निर्धारित तारीखों पर मेले में शामिल होकर अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूरी करें और पैंशन सेवा पोर्टल का लाभ घर बैठे सुगमता से उठाएं।