Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

गैंगस्टरों की हिट लिस्ट में Congress का बड़ा leader, मिली जान से मारने की धमकी

लुधियाना: पंजाब की राजनीति में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने वाले कांग्रेस सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है राजा वडिंग को गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकियां दी गई है। दरअसल वडिंग के हालिया बयानों ने गैंगस्टर जगत में हलचल मचा दी थी तथा सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया है। दरअसल, वडिंग ने तरनतारन उपचुनाव के दौरान मंच से कहा था — “क्या अब गैंगस्टर फोन पर काम कराएंगे? जिनके घरों में ये बैठे हैं, उन पर भी पर्चा दर्ज होगा।” इसी बयान के बाद अपराधी गिरोहों की ओर से धमकियों का दौर शुरू हो गया।

पहले पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर हरविंदर रिंदा ने सोशल मीडिया के जरिए राजा वडिंग और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी और अब गोपी लाहौरिया नामक गैंगस्टर ने खुलेआम पोस्ट कर कहा — “सिक्योरिटी के पीछे छिपना आसान है, एक बार हटाकर देख ले।”

गौर करने वाली बात यह है कि वडिंग की इन धमकियों के बावजूद उन्होंने अब तक अपने बयानों से कदम पीछे नहीं खींचे हैं। उन्होंने एक जनसभा में कहा था — “मैं किसी से डरने वाला नहीं। जो पंजाब के युवाओं को नशे और अपराध में धकेलते हैं, उनसे सख्ती से निपटना जरूरी है।”

राजनीतिक हलकों में इस पूरे घटनाक्रम को “पंजाब की सियासत बनाम अपराध जगत” की जंग के तौर पर देखा जा रहा है। जहां एक ओर गैंगस्टर सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर खुली धमकियां दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह भुल्लर पहले ही विदेशी नंबर से आई धमकी कॉल की शिकायत पुलिस को दे चुके हैं। उन्होंने कहा — “अब ये सिर्फ एक नेता की सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि राज्य की कानून व्यवस्था की असल परीक्षा है।”