Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रयोगशाला में विकसित रीढ़ ठीक होने में सक्षम Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... गुणवत्ता के लिए ऑथेंटिसिटी लेबल बनेः नरेंद्र मोदी बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने का दिया आश्वासन यह मामला हमेशा के लिए नहीं चल सकता

Chandigarh में सर्दी की दस्तक, आने वाले दिनों को लेकर मौसम की नई चेतावनी

चंडीगढ़ः शहर में सर्दियों ने दस्तक दे दी है। रातों के बाद अब दिन में भी पारा लगातार गिरावट दर्ज कर रहा है। बरसात के बाद अब सर्दियों की आमद के मौसम में पहली बार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे आया। यानी, सर्दियों के सीजन का ये सबसे ठंडा दिन रहा। कई वजहों से रात के साथ अब दिन के तापमान में गिरावट के साथ मौमस में आई ठंडक लोगों को धूप सैंकने में बैठने के दिनों की तरफ ले आई है।

दूसरी तरफ बढ़ती ठंड के साथ शहर में प्रदूषण का स्तर फिर 200 के ऊपर जाकर खराब स्तर पर पहुंचा है। पंचकुला में प्रदूषण का स्तर तो एक बार फिर 300 के पार जाकर बहुत खराब स्तक पर चला गया। पिछले दिनों देश का सबसे प्रदूषित शहर होने के बाद दूसरी बार पंचकूला का एयर क्वालिटी इंडैक्स 300 के पार गया है।

पिछले साल भी नवंबर महीने में चंडीगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर होने के साथ पूरे महीने प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर तक रहा था। इस बार नवंबर आते ही फिर प्रदूषण चंडीगढ़ और पंचकूला में आबोहवा प्रदूषण से भरी हो रही है। हालांकि 4 नवंबर से 2 दिनों के लिए सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षभ के बादलों के साथ चलने वाली हवाओं से प्रदूषण का स्तर नीचे आ सकता है।