Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

मलबे में गाड़ी दबने से 13 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भीषण भूस्खलन

  • लाहौल स्पीति जिला में हादसा

  • अचानक से चट्टान नीचे आ गिरी

  • मलबे में पूरी वाहन दब गयी थी

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। उदयपुर-किल्लार मार्ग पर काहू-डू नाला के समीप भीषण भूस्खलन होने के कारण एक टाटा सूमो (टाटा सूमो कैब) चट्टानों और मलबे की चपेट में आ गई। इस हृदयविदारक घटना में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुलिस राहत एवं बचाव दल ने एक घायल व्यक्ति को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टाटा सूमो कैब कुल्लू से पांगी की तरफ जा रही थी। जैसे ही वाहन लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर-किल्लार मार्ग पर स्थित काहू-डू नाले के पास पहुंचा, अचानक पहाड़ी से विशालकाय चट्टानें और भारी मात्रा में मलबा कैब पर आ गिरा। मलबे के नीचे दबने से वाहन पूरी तरह से चकनाचूर हो गया।

दुर्घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कैब और उस पर पड़ा मलबे का भारी ढेर इस भीषण हादसे की भयावहता को दर्शा रहा है। प्राथमिक रिपोर्टों में वाहन में 10 से 12 लोगों के सवार होने का अनुमान लगाया गया था, हालांकि मलबे में दबे कुल 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।

हादसे का शिकार हुए वाहन के चालक की पहचान बीर सिंह के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस का बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मलबे में फंसे एक यात्री को सुरक्षित जीवित निकाल लिया है, जिसे तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि प्रभावित क्षेत्र में लगातार गिर रहे मलबे के कारण राहत और बचाव कार्यों में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सड़कों से मलबे को हटाने और यातायात बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।