Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रयोगशाला में विकसित रीढ़ ठीक होने में सक्षम Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने ... India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिं... Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्... Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंग... Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई 'अटल कैंटीनों' का भ... Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 म... गुणवत्ता के लिए ऑथेंटिसिटी लेबल बनेः नरेंद्र मोदी बिना अनुमति देश नहीं छोड़ने का दिया आश्वासन यह मामला हमेशा के लिए नहीं चल सकता

Australian मंत्री ने Diljit Dosanjh से मांगी माफी, जानें मामला क्या है

शहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को लेकर एक बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ से ऑस्ट्रेलियन मंत्री ने माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने दिलजीत दोसांझ की तारीफ भी की है।

पूरा मामला

दिलजीत दोसांझ पर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में नस्लीय टिप्पणी की गई थी। दिलजीत अपने “Aura Tour” के सिलसिले में वहां पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उन्हें ट्रक ड्राइवर” कह दिया गया। जानकारी के मुताबिक,  दिलजीत दोसांझन ने एयरपोर्ट पर जब एक वीडियो शेयर की तो कुछ यूजर्स ने उनके लुक को लेकर कमेंट करते हुए उन्हें “ट्रक/कैब ड्राइवर” कह दिया।इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब ऑस्ट्रेलिया सरकार ने औपचारिक रूप से खेद जताया है। ऑस्ट्रेलिया के मल्टीकल्चरल अफेयर्स के असिस्टेंट मिनिस्टर जूलियन हिल ने गायक दिलजीत दोसंझा से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि, ऐसे किसी के भी साथ नहीं होने चाहिए। मंत्री जूलियन हिल ने इस मामले पर कहा कि ऐसी बातें अस्वीकार्य हैं और ऑस्ट्रेलिया ऐसा देश नहीं है जहां नस्लीय टिप्पणियों को प्रमोट किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि, यह कुछ गैर-जिम्मेदार लोगों द्वारा किया गया व्यवहार था और इसकी वह निंदा करते हैं।

जूलियन हिल ने दिलजीत की प्रतिक्रिया की भी तारीफ की। उनका कहना है कि जिस शांति और विनम्रता से दिलजीत ने जवाब दिया, वही साबित करता है कि “बड़ा इंसान कौन है।” उन्होंने आगे दिलजीत का ऑस्ट्रेलिया में स्वागत भी किया। गौरतलब है कि दिलजीत ने कमेंट्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वे किसी भी काम को छोटा नहीं मानते। उनके अनुसार हर पेशा सम्मान के योग्य है और धरती सबकी बराबर है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उन लोगों से नफरत नहीं जो ऐसी बातें लिखते हैं।