Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बोकारो 95.65 एकड़ वन भूमि घोटाला: CID जांच में बड़ा खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता शैलेश सिंह की जमानत याच... JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: CID ने 5 जिलों के 18 ठिकानों पर मारा छापा, असम CM ने छात्रों को दिया न... गढ़वा में बिहार जैसा गजब कारनामा! धान के खेत में खड़ा कर दिया 1.81 करोड़ का पुल, उद्घाटन से पहले ही ... रामगढ़ के लुकैयाटांड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट ऊंची प्रतिम... पलामू: जामताड़ा एनकाउंटर में ढेर कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का शव पहुंचा पैतृक गांव, बुधवार को हो... धनबाद में भाकपा माले का प्रदर्शन: निरसा-गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, DPR सा... पाकुड़ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण, पहली पुण्यतिथि पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का... महासमुंद: शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन, 11 तारीख को सामूहिक इस्तीफे की... जांजगीर-चांपा: 1 करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी! फर्जी लेटर हेड बनाने वाला आरोपी इ... दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास! राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते कुल 69 पदक, 33 गोल्ड पर...

अभिषेक बनर्जी पर पत्थर, जूते और अंडे फेके गये

पश्चिम बंगाल क  सोनारपुर की जनसभा में जबर्दस्त हंगामा

  • भीड़ के बीच ही थे हमलावर लोग

  • चोर चोर के नारों के बीच हमला हुआ

  • टीएमसी का आरोप भाजपा की करतूत

राष्ट्रीय खबर

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर दक्षिण इलाके में शनिवार को एक बेहद तनावपूर्ण और हिंसक घटना सामने आई। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी जब चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे, तो उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने न केवल उनके साथ मारपीट की, बल्कि उन पर जमकर पथराव भी किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब अभिषेक बनर्जी का काफिला दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर दक्षिण क्षेत्र से गुजर रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद प्रदर्शनकारियों और अज्ञात उपद्रवियों के एक उग्र समूह ने उनके काफिले को निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस समूह ने अभिषेक बनर्जी को देखते ही उनके खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपना लिया और चोर-चोर के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते विरोध ने हिंसक रूप ले लिया और भीड़ की तरफ से टीएमसी सांसद पर पत्थर, अंडे और जूते फेंके जाने लगे।

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि सुरक्षा घेरे को तोड़कर कुछ अज्ञात हमलावरों ने अभिषेक बनर्जी के साथ कथित तौर पर शारीरिक मारपीट और हाथापाई करने की भी कोशिश की। अचानक हुए इस हमले से वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। अभिषेक बनर्जी के निजी सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और उन्हें सुरक्षित घेरे में लेकर वहां से बाहर निकाला। इस हमले में अभिषेक बनर्जी को कितनी चोटें आई हैं, इस पर अभी पूरी आधिकारिक स्थिति साफ नहीं हो पाई है, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। तृणमूल कांग्रेस ने इस कायराना हमले के लिए विपक्षी दलों पर साजिश रचने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच कर रही है।