Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नीट विवाद और छात्र आंदोलनों से बीजेपी ने ली सीख, Gen Z से जुड़ने के लिए बदलेगी सोशल मीडिया रणनीति जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में तड़के 2:30 बजे फटा बादल, चतरू में आई बाढ़ से कई गाड़ियां बहीं "बच्चों को माफ कर दो...": पीएम मोदी के वीडियो पर कांग्रेस का तंज, पवन खेड़ा बोले- देश माफी मांग रहा ... सड़कों पर आवारा पशुओं के हादसों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और राज्य सरकारों को मुआवजे के लिए तंत्... दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता, नसीम दुर्रानी गैंग का वांछित बदमाश 'छोटा बाबर' गिरफ्तार इंसानों की तरह दिल्ली की हर संपत्ति का बनेगा 'प्रॉपर्टी आधार कार्ड'! लैंड रिकॉर्ड बिल 2026 से पारदर्... भिवंडी 'कोहिनूर' इमारत हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 10, मकान मालिक और ठेकेदार पर गैर-इरादतन ह... कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत: श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का ... सहारनपुर में इंस्टाग्राम लव का खौफनाक अंत, प्रेमी के लिए मां ने छोड़ा घर; नाले में मिला 6 माह के मास... ग्वालियर में फोटोग्राफर ने पंखे से लटककर की खुदकुशी: रिश्ते की भाभी के एकतरफा प्यार में उठाया कदम, स...

मालवाहक ट्रक पर उग्रवादी हमला में वाहन चालक की मौत

उखरूल रोड की घटना पर सीएम का सख्त तेवर

  • घात लगाकर यह हमला किया गया

  • ट्रांसपोर्टरों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

  • छह आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी: मणिपुर के अशांत उखरुल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-202  पर शुक्रवार रात को अज्ञात हथियारबंद बदमाशों (संदिग्ध कुकी उग्रवादियों) ने आवश्यक वस्तुओं से लदे ट्रकों के एक काफिले पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रहने वाले एफसीआई ट्रक ड्राइवर नितिश कुमार (57) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुरक्षा में तैनात लिटन पुलिस स्टेशन के एक कांस्टेबल डिसिंगम मृंगमेई गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद हमलावर भाग निकले। यह हमला सुरक्षा-एस्कॉर्ट (मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और आरएएफ) की मौजूदगी के बावजूद हुआ। फरवरी के बाद से इस हाईवे पर आम गाड़ियों और आवश्यक सामान ले जा रहे वाहनों पर यह तीसरा बड़ा हमला है।

इस कायरतापूर्ण हमले के विरोध में और राज्य के राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों ट्रक चालकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-37 (इम्फाल-जिरीबाम रोड) पर परिवहन सेवाएं पूरी तरह निलंबित कर दीं। उधर, एनएच -202 के शांगकाई गांव में इस घटना के विरोध में चक्का जाम कर रही महिला प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले और नकली बम दागे, जिससे कम से कम छह महिलाएं घायल हो गईं।

मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार बल्ला और मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। उखरुल के विधायक राम मुइवा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तुरंत हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से एनएच-102ए को वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस्तेमाल करने और टीएम कासोम में मणिपुर राइफल्स या आईआरबी की प्लाटून तैनात करने का सुझाव दिया।

सुरक्षा बलों ने 29 और 30 मई को राज्यव्यापी अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के छह सक्रिय कैडरों को गिरफ्तार किया है। इनमें इम्फाल पश्चिम में जबरन वसूली में शामिल आरपीएफ/पीएलए के दो सक्रिय सदस्य भी शामिल हैं। इसी बीच, मणिपुर के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह 30 मई को इम्फाल पहुंच गए हैं, जो 1 जून से औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे। वह 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी राजीव सिंह का स्थान लेंगे, जिन्हें नई दिल्ली में कैबिनेट सचिवालय में सचिव (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।