Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nancy Grewal Murder Case: नैन्सी ग्रेवाल का आखिरी वीडियो आया सामने! मौत से पहले क्या कहना चाहती थी इ... Chandigarh BJP Office Attack: चंडीगढ़ भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड से हमला! अश्वनी शर्मा का बड़ा बयान—"काय... जालंधर के पॉश इलाके में महिला से सरेराह वारदात! दहशत में लोग, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा गुस्सा Jalandhar में दहशत: जिम से लौट रही लड़की के साथ नशेड़ियों की हैवानियत, छेड़छाड़ के बाद अस्पताल पहुंच... रूस-यूक्रेन युद्ध की भेंट चढ़ा सोनीपत का इकलौता सहारा! अंकित का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, परिजनों का र... Sonipat High-Voltage Drama: पेंशन न मिलने से टूटा सब्र, मोबाइल टावर पर चढ़ा बुजुर्ग; प्रशासन के हाथ-... हरियाणा में 'शिक्षा का शंखनाद'! अब आपके दरवाजे पर दस्तक देंगे सरकारी शिक्षक, जानिए क्या है सरकार का ... Haryana Green Climate Fund: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पर्यावरण बचाने और संसाधनों की बचत के लिए बन... हरियाणा में 'पाक' जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार बड़ा खुलासा: हरियाणा में 83 करोड़ की सोलर धांधली, रसूखदार अधिकारी पर कसा शिकंजा; किसी भी वक्त हो सकत...

महाराष्ट्र में ‘एनाकोंडा सरकार’! संजय राउत ने किसान आंदोलन पर बोला हमला, CM बोले- उचित समय पर होगी कर्जमाफी

महाराष्ट्र के नागपुर में किसानों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है. विदर्भ के किसान दो दिनों से कर्जमाफी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सड़कों पर किसानों की भीड़ के कारण यातायात भी पूरी तरह से ठप हो गया था. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री बच्चू कडू ने कहा कि जब तक कर्जमाफी नहीं, गांव नहीं लौटूंगा. अब इस पूरे मामले पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सरकार को एनाकोंडा सरकार कहा है. तो वहीं दूसरी तरफ सीएम देवेंद्र फडणवीस आंदोलन को लेकर कि सरकार उचित सकारात्मक कदम उठाएगी.

संजय राउत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमला बोला है. इसके साथ ही गंभीर आरोप भी लगाए हैं. संजय राउत ने कहा कि जिस राज्य में कोई आंदोलन करता है, उसे अर्बन नक्सलवादी करार दे दिया जाता है. बच्चू कडू तो उन्हीं के साथ थे, गले लगकर घूमते थे. आज वही बच्चू कडू किसान आंदोलन कर रहे हैं. अब क्या उन्हें भी नक्सलवादी कहेंगे?

संजय राउत ने सरकार पर साधा निशाना

राउत ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को कुचलने का प्रयास कर रही है, जबकि नासिक में किसान पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे हैं. इसके बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. भ्रष्टाचार के एनाकोंडा से पूरा मंत्रिमंडल भरा हुआ है. राउत ने राज्य सरकार को ऍनाकोंडा सरकार करार दिया है. राउत ने कहा कि मंत्री लोग भूखंड गटकते हैं और अब ये मुंबई को निगलना चाहते हैं.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर हमला करते हुए राउत ने कहा कि शिंदे ऍनाकोंडा का बच्चा है, जो पैसों से भरे ट्रक निगल जाता है. यह डायट वर्जन ऍनाकोंडा है. इसके साथ ही राउत ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बावनकुले पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके भ्रष्टाचार से जुड़ी फाइलें में दो दिनों में सार्वजनिक करूंगा.

बातचीत से सुलझाएंगे मुद्दे- सीएम फडणवीस

महाराष्ट्र में हो रहे किसान आंदोलन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने पहले दिन से ही सकारात्मक भूमिका ली है. आंदोलन से पहले भी सरकार ने बैठक बुलाई थी , चर्चा कर मुद्दे सुलझायेंगे तय किया था. उन्होंने कहा कि बातचीत इसलिए रद्द हो गई थी कि क्योंकि वे आंदोलन छोड़कर नहीं आना चाहते थे. एक बार फिर हमने उनसे बातचीत की है. उन्होंने जो मुद्दे रखे हैं, अब उन पर चर्चा कर रोडमैप तैयार करना होगा.

कर्जमाफी पर क्या बोले सीएम?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार की स्पष्ट भूमिका है. हमने उसके लिए कमिटी भी गठित की है. आज जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है जो किसान मुश्किल में हैं, उन्हें मदद करना हमारी प्राथमिकता है. हम किसानों को उचित समय पर कर्जमाफी देंगे, कर्जमाफी की भी तो पैसा बैंकों में पहले जाएगा सीधे किसान को नहीं मिलेगा. इसलिए अभी बैंकों को फायदा पहुंचाने से ज़्यादा किसानों तक डायरेक्ट मदद पहुंचाना जरूरी है, हम कर्जमाफी के वादे से मुकर नहीं रहे उचित समय पर करेंगे