Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
SL Squad for India Test: खेल मंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर, श्रीलंका टीम चयन से पहले बोर्ड की बढ़ी मुश्कि... Bollywood on NEET Protest: सलमान खान के बाद अब आलिया भट्ट ने किया छात्रों का सपोर्ट, बॉलीवुड से मिल ... US Iran Conflict: अमेरिका के लगातार हमलों से दहला ईरान, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी चेता... BCCI Title Rights: बीसीसीआई ने घरेलू मैचों के स्पॉन्सरशिप राइट्स का बेस प्राइस 15% से ज्यादा बढ़ाया Recharge Plan Expiry: क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, ... Krishna’s Peacock Feather: भगवान श्रीकृष्ण क्यों लगाते हैं मुकुट में मोर पंख? जानिए त्रेता युग से जु... Periods Health Tips: क्या पीरियड्स के दौरान ठंडा पानी पीने से बढ़ता है दर्द? जानिए एक्सपर्ट की राय हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दुष्कर्म और POCSO के झूठे मामले में फंसे बेगुनाह युवक की F... पेपर लीक पर पीएम मोदी के ऐलान को CJP ने बताया 'टूटी हड्डी पर बैंड-एड', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की म... Ganga Expressway News: यूपी के ड्रीम प्रोजेक्ट की खुली पोल, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठे गंभीर स...

अयोध्या में फिर भव्य आयोजन! पीएम मोदी करेंगे राम मंदिर पर ध्वज स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा जैसा उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को अयोध्या में राममंदिर पर ध्वज स्थापना करेंगे. प्राण प्रतिष्ठा की तरह अयोध्या में इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. राम मंदिर पर ध्वज स्थापना के बाद भाजपा का अभियान शुरू होगा. विकसित उत्तर प्रदेश अभियान की ऐतिहासिक सफलता से अवगत कराया जाएगा. इसके लिए 50 लाख से ज्यादा के सुझाव आ चुके हैं. ⁠जेवर के हवाई अड्डे के निरीक्षण का भी कार्यक्रम किया जाएगा. ये समारोह राम विवाह पंचमी की तारीख के साथ मेल खाता है. 5 अगस्त, 2020 को पीएम मोदी भूमि पूजन और 22 जनवरी, 2024 को अभिषेक समारोह का हिस्सा बने थे. समाचार एजेंसी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई वरिष्ठ नेता इस आयोजन के लिए पवित्र शहर में मौजूद रहेंगे. यह आयोजन 25 नवंबर को पार्टी के नए अभियान की शुरुआत का भी प्रतीक होगा. प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े स्काउट और गाइड जंबूरी के लिए प्रतिभागियों को आमंत्रित करेंगे, जिसमें 35,000 से अधिक कैडेटों के भाग लेने की उम्मीद है.

समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने क्या कहा?

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि यह समारोह ऐतिहासिक होगा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को 25 नवंबर को राम मंदिर ध्वजारोहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है. यह राम मंदिर निर्माण के पूरा होने का प्रतीक होगा. प्रधानमंत्री ने संकेत दिया है कि वह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि ध्वजारोहण के जरिए प्रधानमंत्री दुनिया को यह संदेश देंगे कि आस्था और प्रतीक्षा का लंबे समय से देखा गया सपना अब साकार हो गया है.

उन्होंने कहा कि मुख्य मंदिर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है. बाहरी दीवार का निर्माण भी अपने अंतिम चरण में है और शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम और पुष्करणी (पवित्र तालाब) का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है. मंदिर के बगल में श्रद्धालुओं के लिए जूता रखने की सुविधा भी लगभग पूरी हो चुकी है और नवंबर तक इसके पूरा होने की उम्मीद है.