Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा पुलिस दूरसंचार विंग में पूर्व सैनिकों के लिए SPO भर्ती: 20 हजार मानदेय, जानें जिलेवार शेड्यू... गांव की किराना दुकान बनेगी वाई-फाई केंद्र: 'पीएम-वाणी' योजना से गांवों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी, दुकान... खनौरी बॉर्डर पर तनाव: वज्र वाहन, वाटर कैनन और भारी फोर्स तैनात; किसान बोले- रोके तो बॉर्डर पर ही दें... सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क... नूरपुरबेदी में पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन तारों की चपेट में आया, गंभीर हालत में PGI रे... गुरदासपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित, DC आदित्य उप्पल ने जारी कि...

विराट का संघर्ष: ऑस्ट्रेलिया के सामने 13वीं गेंद पर खुला खाता, खुद ही हँसने लगे किंग कोहली, रिएक्शन वायरल

IND vs AUS: पिछले दो मुकाबलों में डक पर आउट हुए विराट कोहली ने आखिरकार अपना खाता खोल ही लिया है. सिडनी में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपन खाता खोला. कोहली का ये रन 13गेंदों के बाद आया है. खाता खोलने के बाद कोहली ने सेलिब्रेट भी किया. इस दौरान स्टेडियम में जश्न का माहौल था. 3 वनडे मैचों की सीरीज को पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया इस मुकाबले को हर हाल में जीतना चाहेगी.

विराट ने ऐसे मनाया जश्न

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की. कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 62 गेंदों में 69 रन जोड़े. 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल (24 रन) जॉश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद जब विराट कोहली मैदान पर उतरे तो फैंस ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया.

इसके बाद उन्होंने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर इस सीरीज में अपना पहला रन बनाया. इस दौरान पूरे स्टेडियम में ऐसे जश्व मनाया गया, जैसे उन्होंने शतक पूरा कर लिया है. विराट कोहली ने भी हाथ उठाकर इसका जश्न मनाया. इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी. इस मुकाबले अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं.

पहले दो वनडे में खाता भी नहीं खोल पाए थे कोहली

विराट कोहली पर्थ और एडिलेड में खेले गए मुकाबले में अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. पर्थ में खेले गए पहले मुकाबले में वो 8 गेंदों का सामना करने के बाद डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गए, जबकि एडिलेड में 4 गेंदें खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए.

इन दोनों मुकाबलों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. तीसरे वनडे में उन्होंने अपना खाता खोलकर राहत की सांस ली होगी. टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद विराट कोहली पहली बार कोई इंटरनेशनल सीरीज खेल रहे हैं.