Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

जिनकी दिमागी नजरें बंद है, उन्हें समाज खोलेः किशोर

नेत्रदान पखवाड़ा में संत जेवियर कॉलेज में कार्यक्रम संपन्न

  • नेत्रदान का फॉर्म भी भरा मंत्री ने

  • ब्लाइंड फोल्ड दौड़ का आयोजन हुआ

  • एक हजार से अधिक नेत्र प्रत्यारोपण हुए है

राष्ट्रीय खबर

रांचीः आंखों में ग्लूकोमा एक ऐसी बीमारी है, जिसमें इंसान को सिर्फ सामने की चीजें दिखती है। आम इंसान जब देखता है तो सामने के साथ साथ दोनों तरफ की चीजें भी देख पाता है। अब जिस व्यक्ति को ऐसी दिमागी ग्लूकोमा की बीमारी हो, उसे तो सिर्फ बौद्धिक समाज ही ठीक कर सकता है।

यह बातें राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कही। वह आज संत जेवियर कॉलेज में आयोजन नेत्रदान पखवाड़ा के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आम लोगों की भाषा में आंख का महत्व इससे भी समझा जा सकता है क्योंकि अधिकांश शायरी और गजलें आंखों पर ही लिखी गयी है।

उन्होंने समाज के ऊपरी कतार में पहुंचे लोगों के बारे में ही कहा कि जब ऐसे लोगों को पूरा समाज दिखाई न दें तो समझना चाहिए कि उन्हें दिमागी ग्लूकोमा हो गया है और एक जागरुक समाज ही इस बीमारी का सही इलाज कर सकता है। इस किस्म की बौद्धिक सर्जरी से ही ईलाज किया जा सकता है। इस क्रम में मंच से उन्होंने नेत्रदान का फॉर्म भी भरा।

संत जेवियर कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले ब्लाइंड फोल्ड दौड़ में दस समूह में स्कूल की छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की शुरुआत आई डोनेशन एवारनेस क्लब के अध्यक्ष अनुज सिन्हा ने अपने स्वागत भाषण से किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने परिवार के लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरुक और जिम्मेदार बनाये।

समारोह में कश्यप मेमोरियल आई बैंक की निदेशक डॉ भारती कश्यप ने नेत्रदान और नेत्र प्रत्यारोपण की उपलब्धियों की जानकारी दी और बताया कि अब तक 1015 नेत्र प्रत्यारोपण किये जा चुके हैं। डॉ कश्यप ने कहा कि देश में कॉर्निया की जरूरत की तुलना में नेत्रदान बहुत कम होता है। इसे समाज को जागरुक बनाकर ही बेहतर बनाया जा सकता है।

समारोह में पद्मश्री मुकुंद नायक ने भी अपनी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने उन परिवारों का भी सम्मान किया, जिनके परिवारों से नेत्रदान हुआ है। ऐसे तीस परिवार के सदस्य समारोह में शामिल हुए। इस क्रम में जमशेदपुर के रोशनी आई बैंक को भी योगदान के लिए सम्मानत  किया गया। मंच पर ब्लाइंड फोल्ड दौड़ के दस समूह के विजेताओं और उपविजेताओं को भी अनुज सिन्हा और डॉ बीपी कश्यप द्वारा पारितोषिक प्रदान किया गया।

समारोह में धन्यवाद ज्ञापन डॉ विभूति कश्यप ने किया। इस आयोजन में आईएमए के डॉक्टर विमलेश सिंह और डॉ शेखर चौधरी के अलाव अन्य चिकित्सक, एफजेसीसीआई के सदस्य तथा आई डोनेशन एवारनेस क्लब के सदस्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि शामिल हुए। आयोजन में आई बैंक के लोगों के अलावा संत जेवियर कॉलेज के एनएसएस के प्रतिभागियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।