Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ludhiana Crime News: लुधियाना में 16 वर्षीय साहिल की बीच सड़क पर बेरहमी से हत्या; तेजधार हथियारों से... Punjab Police Crackdown: पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों पर बड़ा प्रहार; 529 ठिकानों पर छापेमारी, 269 गिरफ... Punjab Govt Office Timing: पंजाब में बदला सरकारी दफ्तरों का समय; पहले ही दिन लुधियाना में उड़ीं मान ... Ludhiana Industry Protest: PPCB के खिलाफ लुधियाना के उद्योगपतियों का महा-संग्राम; 13 बड़ी एसोसिएशनों... Chandigarh NRI Fraud: चंडीगढ़ में यूके के NRI से 15 लाख की ठगी; प्रॉपर्टी एग्रीमेंट पर किए जाली साइन Faridkot Crime News: फरीदकोट में लव मैरिज की रंजिश में घर पर अंधाधुंध फायरिंग; 6 बदमाशों पर मामला दर... Ludhiana MC Election: लुधियाना के खन्ना, जगराओं समेत 6 नगर परिषदों में कल वोटिंग; 452 उम्मीदवारों की... Punjab Govt Holiday: पंजाब में बकरीद की छुट्टी की तारीख बदली; अब 27 नहीं, 28 मई को रहेगा सरकारी अवका... Jalandhar Murder Case: जालंधर में खौफनाक वारदात; शराब पार्टी में पैसे के विवाद पर दोस्त के सिर पर कु... Ludhiana Fuel Price: लुधियाना में 10 दिन में ₹7.50 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल; चार बार की बढ़ोतरी से जनत...

मृतकों के साथ आराम से चाय पी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने

बिहार के एसआईआर की असलियत सामने आयी

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः अब चुनाव आयोग अथवा गोदी मीडिया के चुप होना जाना चाहिए। यह बात इसलिए सत्य है क्योंकि बिहार के एसआईआर को जायज ठहराने का सारा खेल ही खत्म हो गया है। इससे पहले सिर्फ सामाजिक कार्यकर्ता और विश्लेषणक योगेंद्र यादव ने दो ऐसे लोगों को सुप्रीम कोर्ट में खड़ा कर दिया, जिन्हें चुनाव आयोग ने मृत घोषित कर दिया है। इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने बिहार से आये एक दर्जन से अधिक ऐसे लोगों के साथ चाय पी, जो इसी किस्म की मृतक वोटर सूची में आ गये थे।

देखें राहुल गांधी का वह वीडियो

राहुल गांधी ने अपने साथ बैठे लोगों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी भी ली और वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए यह भी बता दिया कि दरअसल यह सारा खेल तेजस्वी यादव को चुनावी दौड़ से बाहर करने की साजिश है। राहुल से मिलने वाले सिर्फ तीन चार बूथ के ही लोग थे जबकि यह बताया गया कि ऐसा खेल पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया गया है। एक व्यक्ति ने बताया कि बीएलओ के यहां दस्तावेज जमा करने के बाद भी मसौदा सूची में उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

राहुल गांधी ने खुद इस मुलाकात का वीडियो शेयर कर सुप्रीम कोर्ट को यह बता दिया है कि दरअसल बिहार में मतदाता सूची सुधारने के नाम पर क्या खेल चल रहा है। जैसे कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही इस बारे में हिदायत दे चुका है। इसलिए माना जा सकता है कि बिहार के एसआईआर की प्रक्रिया को जायज ठहराने का खेल अब बंद हो जाएगा और उन मीडिया घरानों के मुंह पर भी ताले लग जाएंगे, जो लगातार मुद्दों को भटकाने की साजिशों में खुलकर भाग ले रहे है।