Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिवारवाद के आरोपों में सर तक डूबी है कमेटी बंगाल के चुनाव का असर देश की राजनीति पर भी चार मई की मत गणना के लिए अतिरिक्त अफसर तैनात डिजिटल लर्निंग की दौड़ में पिछड़ गयी राजधानी रांची Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... सेना ने संदिग्ध विस्फोटक को किया निष्क्रिय नियमों को ताक पर रख दवा और उपकरणों की खरीद उच्च न्यायालय के नये निर्देश से पत्थर उद्योग पर संकट Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू...

मुफ्त ईलाज की योजना को आप ने पंजाब में लागू किया

दस लाख तक का ईलाज मुफ्त होगा

  • सभी परिवार इसके दायरे में होंगे

  • आगामी 2 अक्टूबर से लागू होगी

  • 65 लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

राष्ट्रीय खबर

चंडीगढ़ः पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने जनता के लिए एक बड़ी सौगात की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है, जिसका उद्घाटन मंगलवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया। यह योजना देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक बताई जा रही है।

इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज होगा और पंजाब के हर परिवार को इसका लाभ मिलेगा। आगामी 2 अक्टूबर से यह योजना पूरी तरह लागू हो जाएगी। इसके बाद राज्य के सभी गाँवों में कैंप लगाकर लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे। पंजाब सरकार का अनुमान है कि इस योजना से राज्य के 65 लाख से अधिक परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा।

अरविंद केजरीवाल ने उद्घाटन के दौरान बताया कि पंजाब सरकार द्वारा लगाए जाने वाले कैंपों में नागरिक केवल अपना वोटर और आधार कार्ड दिखाकर हेल्थ कार्ड बनवा सकेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस अवसर पर कहा कि पंजाब में कई ऐसे परिवार हैं जो पैसों की कमी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पाते थे।

उन्होंने पुरानी सरकारों पर आम लोगों की तकलीफों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसी नीले-पीले कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि केवल वोटर और आधार कार्ड दिखाना होगा। हर परिवार को केवल एक हेल्थ कार्ड बनवाना होगा।

पंजाब सरकार की इस नई ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के अंतर्गत, सरकारी और प्राइवेट, दोनों तरह के अस्पतालों में किसी भी बीमारी का इलाज पूरी तरह से कैशलेस और मुफ्त कराया जा सकेगा। इस योजना का लाभ सभी कर्मचारी और पेंशनर्स भी उठा पाएंगे। अक्टूबर में इस योजना को पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा। योजना के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान आधार और वोटर कार्ड दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों के लिए अलग-अलग हेल्थ कार्ड बनवाए जाएंगे। यदि किसी कारणवश किसी का कार्ड न बन पाया हो, तो इलाज के दौरान भी उसका हेल्थ कार्ड बनाया जा सकेगा।