Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...

पारित होने के छह साल बाद लागू होगा यह नियम

महिला आरक्षण पर अब फिर से केंद्र सरकार का नया संकेत

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जल्दबाजी में यह कानून पारित किया गया था। विपक्षी खेमा भी महिला विकास के हित में उस कानून के साथ खड़ा था। लेकिन 2024 के लोकसभा में बिल लागू नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का कानून निकट भविष्य में भी लागू होने की कोई संभावना नहीं है।

केंद्र 2029 के लोकसभा चुनाव में नई आरक्षण व्यवस्था शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। महिला सुरक्षा अधिनियम सितंबर 2023 में संसद में पारित हो गया था। गौरतलब है कि देश की सभी प्रमुख पार्टियों ने बिल का समर्थन किया था। संसद के दोनों सदनों में बिल पर काफी चर्चा हुई थी। अंत में बिल सर्वसम्मति से पारित हो गया।

सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी खेमा पहले ही समर्थन का एलान कर चुका था। ममता बनर्जी, राजद की महिला नेता राबड़ी देवी, समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव और बसपा की मायावती आगे आईं। उन्होंने सशर्त बिल का समर्थन किया। बिल के मुताबिक अब से देश की विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। यानी हर तीन में से एक जनप्रतिनिधि महिला होगी।

लेकिन बिल पास होने के बावजूद अभी तक इसे लागू नहीं किया जा सका है। कांग्रेस और तृणमूल समेत विपक्ष ने मांग की थी कि इस कानून को 2024 के लोकसभा से पहले लागू किया जाए। लेकिन सरकार ने उस रास्ते पर नहीं चली। केंद्र का तर्क है कि इस बिल को लागू करने से पहले लोकसभा सीटों का पुनर्गठन किया जाना चाहिए।

इसके लिए जनगणना की जरूरत है। दिक्कत यह है कि मोदी सरकार ने अभी तक 2021 में होने वाली जनगणना शुरू नहीं की है। वह जनगणना मई 2026 में शुरू होगी। जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों का पुनर्गठन किया जाएगा। नई सीटों की संख्या के आधार पर महिला आरक्षण कानून लागू किया जाएगा।

केंद्र सरकार के सूत्रों के मुताबिक केंद्र पूरे मामले को लागू करने के लिए 2029 का लक्ष्य बना रहा है। यानी 2023 में संसद में पारित कानून 6 साल बाद जमीन पर लागू होने जा रहा है। सरकार अभी इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। तो स्वाभाविक रूप से सवाल उठता है कि लोकसभा चुनाव से पहले इतनी जल्दी उस कानून को पारित करने की क्या जरूरत थी? क्या यह सिर्फ चुनावी हथकंडा था?