Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ब्रह्मांड में सोना बनने का रहस्य खुला चित्तौड़गढ़ में 'कातिल' मधुमक्खियों का तांडव! श्मशान में शव यात्रा पर किया हमला, दो की मौत; 50 लोगों... दिल्ली में गैस माफिया पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! 223 LPG सिलेंडर बरामद, पुलिस ने कालाबाजारी के बड़े खेल ... चीन और ईरान की 'खतरनाक' जुगलबंदी! अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा—ड्रैगन दे रहा है तेहरान को घातक हथ... ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का 'प्लान-B' तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्य... Saharanpur Encounter: सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इनामी अपराधी शहजाद, 44 वारदातों को दे ... Delhi Weather Update: दिल्ली में आंधी के बाद झमाझम बारिश, 20 मार्च तक खराब रहेगा मौसम; जानें अगले 3 ... अब होर्मुज में बंकर बस्टर बम गिराये पुडुचेरी राजनीति में अचानक बड़े भूचाल का संकेत तीसरा जहाज जग लाड़की भी मुद्रा बंदरगाह पहुंच गया

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025’ का लिया जायजा

कई योजनाओं के उदघाटन के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया

  • मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

  • खेलो इंडिया के प्रतिभागियों से मिले सीएम

  • महिला सिंगल बैडमिंटन का मैच भी देखा

राष्ट्रीय खबर

भागलपुर : मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने भागलपुर स्थित सैण्डिस कंपाउंड के इंडोर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के खेल परिसर का मुआयना कर खिलाड़ियों से मुलाकात की। मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ में भाग ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्द्धन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सैण्डिस कंपाउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में दिल्ली और छत्तीसगढ़ के बीच आयोजित महिला सिंगल बैडमिंटन मैच का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर विभिन्न राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों एवं दर्शकों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। खिलाड़ियों एवं दर्शकों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। कार्यक्रम में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका स्वागत किया।

इस अवसर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद  अजय कुमार मंडल, सांसद गिरिधारी यादव, विधायक गोपाल मंडल, विधायक ललन कुमार, विधायक ललित नारायण मंडल, विधायक श्री पवन यादव, भागलपुर के जिला परिषद् अध्यक्ष श्री मिथुन कुमार यादव, भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ० वसुंधरा लाल, पूर्व सांसद बुलो मंडल, पूर्व सांसद कहकशां परवीन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सामान्य प्रशासन सह खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, भागलपुर प्रमंडल के आयुक्त दिनेश कुमार, भागलपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेक कुमार, खेल विभाग के निदेशक महेंद्र कुमार, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।