Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

खरगे और राहुल से मिले तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा के आसन्न चुनाव को लेकर सरगर्मी

  • सीटों के बंटवारे पर चर्चा का अनुमान

  • कई अन्य प्रमुख नेता भी थे बैठक में

  • दूसरी बैठक पटना में प्रदेश स्तरीय होगी

नईदिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और इसको लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन की मजबूती तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज दिल्ली में कांग्रेस तथा राजद नेताओं की बैठक हुई और दो दिन बाद फिर पटना में बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रदेश के स्तर के नेताओं के साथ राजद नेताओं की बैठक होने की बात कही जा रही है जिसमें राजनीतिक माहौल तथा जीतने वाली सीटों के आकलन को लेकर चर्चा हो सकती है।

श्री यादव ने सुबह पटना से दिल्ली पहुंचते ही सीधे श्री खरगे के आवास 10 राजाजी मार्ग का रुख किया। इस मौके पर श्री खरगे तथा श्री गांधी के अलावा कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल, बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, राजद के राज्यसभा सदस्य मनोज झा तथा सांसद संजय यादव आदि नेता मौजूद थे।

बैठक के बाद श्री खरगे ने कहा, इस बार, बिहार में बदलाव निश्चित है। आज हमने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात कर, महागठबंधन की मजबूती पर चर्चा की। आने वाले चुनाव में बिहार की जनता को हम एक सशक्त, सकारात्मक, न्यायप्रिय तथा कल्याणकारी विकल्प देंगे।

भाजपा और उसके अवसरवादी ठगबंधन से बिहार को मुक्ति मिलेगी। युवा, किसान, मजदूर, महिलाएँ, समाज के पिछड़े, अति पिछड़े व अन्य सभी वर्ग के लोग महागठबंधन की सरकार चाहते हैं। बाद में श्री अल्लावरु ने कहा, आज हमारी बैठक की शुरुआत थी और अब 17 अप्रैल को पटना में दूसरी बैठक होगी। उस बैठक में सारे दलों से मिलकर, एक आम सहमति बनाकर और मजबूत रणनीति के साथ हम आगे बढ़ेंगे।