Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

पूरे पांच साल चुनाव की तैयारी करेः खडगे

कांग्रेस के तमाम जिलाध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की बैठक

राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को पार्टी के जिला अध्यक्षों से कहा कि वे छह महीने या एक साल नहीं, बल्कि पांच साल के लिए चुनाव की तैयारी करें। उन्होंने उनसे मतदाता सूचियों से छेड़छाड़ को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आग्रह किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से लोगों के मुद्दे उठाने का आह्वान करते हुए खड़गे ने कहा कि पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा के जरिए एक मुहिम (अभियान) चलाया था और इस बात पर जोर दिया कि हमें फिर से ऐसी मुहिम चलानी होगी।

खड़गे, पूर्व पार्टी प्रमुख गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव प्रभारी संगठन केसी वेणुगोपाल समेत अन्य लोग जिला प्रदेश कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) अध्यक्षों की बैठक में शामिल हुए। इंदिरा गांधी भवन में हुई बैठक में असम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के 302 डीसीसी अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख और इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के एआईसीसी प्रभारी भी मौजूद थे। खड़गे ने डीसीसी अध्यक्षों से कहा कि वे अगले कुछ वर्षों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए मजबूती से तैयारी करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि बढ़ती सांप्रदायिकता और नफरत फैलाने वाला अभियान सबसे बड़ी चुनौती है और कहा कि पार्टी नेताओं को इससे उसी तरह लड़ना होगा जैसे कांग्रेस ने 1947-48 में किया था।

खडगे ने कहा, सरकार महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक विफलता या अमेरिकी टैरिफ पर बहस करने के लिए रात के 4 बजे तक संसद नहीं चलाती। यह मणिपुर पर रात के अंधेरे में बहस करती है ताकि विधायी कार्य गुप्त रूप से किए जा सकें। क्या मणिपुर पर चर्चा केवल एक घंटे की होनी चाहिए थी? उन्होंने कहा कि सितंबर-अक्टूबर में बिहार में चुनाव होने हैं, इसलिए वहां के नेताओं को पूरी ताकत से तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। खड़गे ने कहा, अगले साल असम, पश्चिम बंगाल में चुनाव हैं। उसके बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चुनाव हैं। हमें इन चुनावों में पूरी तैयारी और मजबूती के साथ उतरना है।

उन्होंने कहा, हमें भाजपा-आरएसएस की जनविरोधी और संविधान विरोधी सोच के खिलाफ लगातार लड़ना है। हम संसद के अंदर और बाहर उनके खिलाफ लड़ रहे हैं। हमें लोगों के मुद्दे उठाने होंगे। उन्होंने कहा, राहुल (गांधी) जी ने पिछले लोकसभा चुनाव से पहले भारत जोड़ो यात्रा के जरिए मुहिम चलाई थी। हमें फिर से ऐसा अभियान चलाना होगा। उनके संविधान बचाओ अभियान ने भाजपा को बहुमत हासिल करने से रोक दिया था।