Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- 'अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू', काशी से रायबरेली तक ... सगाई के बीच दूल्हे ने की ऐसी डिमांड कि भड़क गई दुल्हन! सास-ननद को भी सिखाया कड़ा सबक नोएडा में दिल दहला देने वाला मर्डर! कलयुगी बेटे ने पिता को लोहे की रॉड से मार डाला, आंख आई बाहर भागलपुर में दिल दहला देने वाला मर्डर! शव के किए 5 टुकड़े, कटा सिर साथ ले गए कातिल UPSC Success Story: प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि य... धराली में क्यों आया था भयंकर जलप्रलय? ISRO की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, गई थी 68 की जान उत्तराखंड ने फिर मारी बाजी! नए कानून लागू करने में देश के सभी राज्यों को पछाड़ा, बना 'टॉप स्टेट' राम रहीम को बड़ी राहत! पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में हाई कोर्ट ने किया बरी, जानें पूरा फैसला West Bengal: '1 अप्रैल से नहीं, आज से ही खातों में आएगा पैसा', चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा ऐला... Keshav Maurya Helicopter: लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआ...

पूर्वांचलियों की ताकत स्वीकार कर कांग्रेस का नया वादा

अलग मंत्रालय होगा इन नागरिकों के लिए

फोटो पेज 1 के फोल्डर में

8 आप और भाजपा पर आरोप लगाये

8 इस श्रेणी के लोगों ने मान बढ़ाया है

8 इन्हें रोहिंग्या कहकर अपमानित किया गया

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः कांग्रेस ने दिल्ली की सत्ता में आने पर पूर्वांचल के लोगों के उत्थान के लिए अलग मंत्रालय बनाने और बजट का प्रावधान करने का वादा किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्वांचल का सूर्योदय नाम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने की। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सोशल मीडिया के प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत, कन्हैया कुमार प्रणव झा और अभय दुबे उपस्थित रहे।  श्री सिंह ने कहा दिल्ली में पूर्वांचल के लोगों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। मैं चुनाव प्रचार के लिए कल संगम विहार गया था, जहां पाया कि पूर्वांचल के लोग बदलता स्थिति में रह रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल के लोगों का इस्तेमाल वोट बैंक की खातिर करती है लेकिन पूर्वांचल के लोगों के उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं करती है। उन्होंने कहा,अगर वह दिल्ली की सत्ता में आती है तो पूर्वांचल के लोगों के लिए अलग मंत्रालय बनाया जाएगा। इसके लिए बजट का भी निर्धारण किया जाएगा। श्रीमती श्रीनेत ने कहा कि पूर्वांचलियों ने देश के कोने-कोने में जाकर देश को सृजन करने का काम किया है, लेकिन जब पूर्वांचलियों के हक की बात आती है तो उनके साथ बेईमानी की जाती है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा हम भूले नहीं हैं जब श्री केजरीवाल ने कहा था कि यूपी-बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट लेकर आते हैं और 5 लाख का इलाज करवाते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पूर्वांचलियों को रोहिंग्या कहने का पाप भाजपा करती है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के लोग न सिर्फ पूर्वांचल का गौरव बढ़ाते हैं, बल्कि वे इस देश के नागरिक हैं , दिल्ली के नागरिक है। उन्होंने कहा कि 30-35 लाख लोगों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य समेत तमाम मुद्दों के लिए अलग से विभाग होना चाहिए, इसलिए अगर हम दिल्ली की सत्ता में आए तो पूर्वांचल के लोगों के अलग मंत्रालय बनायेंगे और बजट का प्रावधान होना।