Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ...

पटरी पार करते आठ शेरों को बचाया

ट्रेन चालक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया

राष्ट्रीय खबर

अहमदाबादः गुजरात के भावनगर जिले में पिछले दो दिनों में रेलवे ट्रैक पर भटकने वाले आठ शेरों की जान बचाने के लिए एक मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन के सतर्क लोको पायलटों ने समय रहते ब्रेक लगा दिए। भावनगर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक माशूक अहमद ने बताया कि पश्चिमी रेलवे के भावनगर मंडल के लोको पायलटों की सतर्कता और वन विभाग के ट्रैकर्स की मदद से इस वित्तीय वर्ष में अब तक 104 शेरों को बचाया जा चुका है।

एक विज्ञप्ति के अनुसार, गुरुवार को हापा से पीपावाव बंदरगाह की ओर जा रही मालगाड़ी चला रहे लोको पायलट धवलभाई पी ने राजुला शहर के पास पांच शेरों को ट्रैक पार करते देखा। इसमें कहा गया है कि सतर्क लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने और शेरों को सुरक्षित रास्ता प्रदान करने के लिए आपातकालीन ब्रेक लगाए।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वन रक्षक के मौके पर पहुंचने और सभी स्थितियां सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को आगे बढ़ने दिया गया। इसी तरह, शुक्रवार को यात्री ट्रेन चला रहे लोको पायलट सुनील पंडित ने चालाला-धारी सेक्शन में दो शावकों के साथ एक शेरनी को ट्रैक पार करते देखा और आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, सूचना मिलने पर एक वन रक्षक मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि शेर रेलवे ट्रैक से दूर चले गए थे। जब सभी स्थितियां सामान्य पाई गईं, तो वन रक्षक ने लोको पायलट को जाने के लिए कहा।

पीपावाव पोर्ट को उत्तरी गुजरात से जोड़ने वाली रेलवे लाइन पर एशियाई शेरों की या तो मौत हो गई है या वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिस पर गुजरात उच्च न्यायालय ने चिंता जताई है और अधिकारियों को ऐसी घटनाओं से बचने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) बनाने का निर्देश दिया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि भावनगर डिवीजन ने ट्रेनों का संचालन करने वाले लोको पायलटों को निर्धारित गति का पालन करते हुए विशेष सतर्कता के साथ काम करने का निर्देश दिया है। राज्य वन विभाग ने शेरों को ट्रेनों की चपेट में आने से बचाने के लिए नियमित अंतराल पर ट्रैक के किनारे बाड़ भी लगाई है।