Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Odisha Miracle Birth: चलती ट्रेन में पहला बच्चा, एम्बुलेंस में दूसरा; जुड़वां बच्चों के जन्म से हैरा... Ram Mandir Trust Investigation: जमीन खरीद और दान में हेराफेरी पर SIT का बड़ा खुलासा; मंदिर प्रबंधन के... Pankaj Tripathi Brother Attacked: गोपालगंज में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर जानलेवा हमला; गं... Jalore Railway Station: बीकानेर-साबरमती एक्सप्रेस के पहले सफर पर छाए जालोर के बेटे तेज कुमार; परिजनो... Nagarasu Gurudwara Dispute: रुद्रप्रयाग में गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर तनाव; निहंगों का डेरा, 36 घं... Weather Forecast Today: मानसून की सक्रियता और लू का डबल अटैक; दिल्ली, यूपी और बिहार के लिए मौसम विभा... अंतरिक्ष में डेटा सेंटर बनाने की परिकल्पना, देखें वीडियो राम मंदिर से दान का साठ किलो चांदी गायब नॉर्थईस्ट भारत की सुरक्षा और रणनीतिक शक्ति का अहम स्तंभ पहली बार पेपर लीक के बाद पुनर्परीक्षा का आयोजन

27 सितंबर को रिलीज होगी ताजा खबर सीजन 2

मुंबई : रोहित राज और भुवन बम द्वारा बीबी की वाइन्­स प्रोडक्­शंस के बैनर तले निर्मित और हिमांक गौड़ द्वारा निर्देशित ताजा खबर सीजन 2 की स्­ट्रीमिंग 27 सितंबर 2024 से डिज्नी + हॉटस्­टार पर शुरू होगी।  बीबी की वाइन्­स प्रोडक्­शंस के बैनर तले बनी रोहित राज और भुवन बम द्वारा निर्मित सीरीज ताजा खबर सीजन 2 के निर्देशक हिमांक गौड़ हैं और इसे हुसैन और अब्­बास दलाल की जोड़ी ने लिखा है।

इसमें सोशल मीडिया सेंसेशन भुवन बम  के साथ-साथ श्रिया पिलगांवकर, महेश मांजरेकर, देवेन भोजानी, शिल्­पा शुक्­ला, प्रथमेश परब, नित्­या माथुर  आदि की महत्­वपूर्ण भूमिकाएं हैं।  वसंत गावडे की भूमिका निभा रहे सेंसेशनल कंटेन्­ट क्रियेटर, अभिनेता और निर्माता भुवन बम ने कहा, ‘ताजा खबर सिर्फ एक सीरीज नहीं है,

इसमें मेरी जिन्­दगी की तस्­वीर है। वस्­या का किरदार मैंने आसानी से निभाया, क्­योंकि कहानी के ज्­यादातर हिस्­सों में वह मेरा आईना है। सितारों तक पहुंचने की महत्­वाकांक्षा और बेहतर जिन्­दगी जीने तथा अपने परिवार की पूरी मदद करने का उत्­साह मेरे ही सपनों की तरह है। डिज्नी + हॉटस्­टार पर वसंत गावड़े को दर्शकों ने जो प्­यार दिया है, उसका मैं बहुत आभारी हूँ।

इस बार दर्शक मेरे किरदार की नई पेचीदगी देखेंगे और इसका मुझे बेसब्री से इंतजार है।  निर्माता रोहित राज ने कहा, हमारे काम को मिले इतने प्­यार से हम बहुत खुश हैं। मैंने ताजा खबर को हमेशा फर्श से अर्श तक के सफर के तौर पर देखा है, लेकिन इस सफर में एक ट्विस्­ट और मुंबई वाला तड़का है।

एक फ्रैंचाइजी के रूप में ताजा खबर के लिये हमारी सोच रोजमर्रा की आम जिन्­दगी के अनुभव समझाते हुए उन पर पैना नजरिया देने की थी। एक्­टर के तौर पर ताजा खबर में भुवन का सफर देखना बेहतरीन रहा और यहाँ से वह ऊँचाई पर ही जाएंगे। डिज्नी+ हॉटस्­टार के साथ अपने गठजोड़ से हमें यह उम्­मीद है और हम प्रार्थना करते हैं कि उनके साथ मिलकर हम और भी मजेदार शोज तथा मूवीज करें।