Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अमेरिका से मिले हिमार्स का परीक्षण चीन की तरफ किया तू किसी रेल सी गुज़रती है, मैं किसी पुल सा थरथराता हूँ Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ...

पीएम मोदी के आरोपों पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

अपने एक भी चुनावी वादे को लागू नहीं किया


  • मोदी को पहले हमारा घोषणापत्र पढ़ना चाहिए

  • हर बात पर उल्टी प्रतिक्रिया मोदी की आदत है

  • कांग्रेस अध्यक्ष ने असम सीएम को लगाई फटकार


भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी :भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर चौतरफा हमला बोलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने चुनावी वादों में से एक भी लागू नहीं किया। वो अब भी कहते हैं कि मोदी ने देश के लिए बहुत काम किया। कांग्रेस के घोषणापत्र में किए वादों पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेर लिया है।

जब इसे लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल किया गया तो खड़गे भड़क गए और आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादे किए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है।

खड़गे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की बातों से ऐसा लगता है कि जैसे देश आजाद ही 2014 में हुआ। असम के गुवाहाटी में पत्रकारों से बात करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी अपने चुनावी वादों में से एक को भी पूरा नहीं किया है। इसके बाद भी वे कहते हैं कि मोदी ने देश के लिए बहुत काम किया है।

मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं बोलना चाहता। कांग्रेस वो पार्टी है, जिसने देश को आजाद कराया। भाजपा ने कभी भी देश की आजादी की लड़ाई नहीं लड़ी। हमने ये देश बनाया…वे राष्ट्रवाद के बारे में काफी कुछ बोलते हैं जैसे उनसे पहले नेहरू ने कुछ नहीं किया। इंदिरा गांधी ने कुछ नहीं किया और लाल बहादुर शास्त्री ने कुछ नहीं किया। मोदी ही सबकुछ है।

दुख की बात ये है कि जिन नेताओं को कांग्रेस पार्टी से पहचान मिली और जिन्हें पार्टी ने नेता बनाया, वो भी यही बात कर रहे हैं। अगर कांग्रेस इतनी ही बुरी पार्टी थी तो फिर आपने यहां 30-40 साल क्यों बिताए? मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या हो गया है, लेकिन वे इंदिरा गांधी की भी आलोचना करते हैं, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की भी।

असम के सीएम ने भी कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर कहा कि इससे पाकिस्तान में चुनाव जीता जा सकता है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी को पहले हमारा घोषणापत्र पढ़ना चाहिए और उसके बाद हम इस पर चर्चा कर सकते हैं।

असम सीएम के बयान पर खड़गे ने कहा कि उन्हें हमारे स्थानीय नेता जवाब देंगे, मैं राज्यसभा में नेता विपक्ष हूं  और मेरे विरोधी प्रधानमंत्री हैं तो मैं उनसे बात करूंगा। ईवीएम पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया पर खड़गे ने कहा कि यह पीएम मोदी की आदत है, वे ऐसी बातें बोलते हैं। एक वकील और एनजीओ ने याचिका दायर की थी न कि मेरी पार्टी ने।

महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में महा विकास अघाड़ी की तरफ से कोई भी मुस्लिम उम्मीदवार चुनाव में न उतारने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, वहां तीन पार्टियों का गठबंधन है। तीनों पार्टियां मिलकर फैसला लेती हैं। कुछ गलतफहमी भी होती है। उन्हें राज्यसभा और विधानसभा सीटों में मौका दिया जाएगा। हमारी तरफ से कोई समस्या नहीं है। मैं राज्यसभा में विपक्ष का नेता हूं मैं मोदी से बात करूंगा। वह (असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा) परेशान क्यों हैं? उसे यहां हमारे लोगों का सामना करने दें और फिर मेरे बारे में बोलें।