Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ...

प्रदेश प्रभारी के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुई बात-चीत

रांचीः भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मकसद समाज के हर तबके साथ जो अन्याय हो रहा है और जिन्हें उनका वाजिब हक नहीं मिल रहा है उन्हें उनका हक और न्याय दिलाने का है। उक्त विचार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी माननीय गुलाम अहमद मीर ने प्रदेश कांग्रेस के विस्तारित कार्य समिति की बैठक में व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी यात्रा होगी जिसमें राहुल जी 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे, जो 17 राज्यों के लगभग 100 जिलों जिसमें झारखंड के भी 13 जिले से  शामिल है सीधे यह यात्रा गुजरेगी। झारखंड में 804 किलोमीटर की यात्रा होगी जो 8 दिनों में तय होगी।

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मकसद देश में भाईचारगी को कायम रखना गरीबों, युवाओं, महिलाओं की आवाज को उठाने की यात्रा थी और न्याय यात्रा मजलूम वंचितों को उनका हक दिलाने की हो रही है। कांग्रेस का यह संघर्ष तब तक जारी रखेगी जब तक इस देश में नफरत का माहौल दूर न हो जाए और मजलूमों को उनका हक ना मिल जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता के संदर्भ में विषय प्रवेश कराते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश के बारे में विस्तार से बताया श्री ठाकुर ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के मद्दे नजर झारखंड के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाएगी पंचायत स्तर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस यात्रा में भागीदार बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक का उद्देश्य ही झारखंड में यात्रा को ऐतिहासिक बनाने का है।

बैठक के बाद से ही सभी जिला अध्यक्षों प्रखंड अध्यक्षों प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को इस यात्रा की निमित्त तैयारी के संदर्भ में श्री ठाकुर ने न्याय यात्रा के संदेशों को प्रचारित करने, जिला, प्रखंड स्तर पर प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया के माध्यम से न्याय यात्रा के कार्यक्रम को प्रचारित प्रसारित करने, राहुल जी के संदेशों को पर्चा, पोस्टर, स्टीकर के द्वारा जन-जन के बीच पहुंचाने, झारखंड के सभी चौक चौराहो पर झंडा, बैनर, होर्डिंग आदि के माध्यम से यात्रा कार्यक्रम को प्रचारित करने,न्याय यात्रा को देखते हुए प्रत्येक जिला में कंट्रोल रूम की स्थापना करने, सामाजिक संगठनों, इंडिया गठबंधन दलों के पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ,अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त पेशेवर खिलाड़ियों,कलाकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों तथा विशेष कार्य हेतु उच्च स्तरीय सम्मान प्राप्त व्यक्तियों को को न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि  झारखंड तीसरा ऐसा राज्य होगा जहां भारत जोड़ो न्याय यात्रा सबसे ज्यादा दिनों तक रहेगी हमें मौका मिला है कि हम झारखंड में इस यात्रा को ऐतिहासिक बनाएं और जिन जिलों से यात्रा नहीं गुजरेगी वहां के कांग्रेसजनों को भी बढ़-चढ़कर इस यात्रा में भाग लेना है झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को यह प्रण लेना होगा कि हम पूरे देश में इस यात्रा को सफल बनाने में अव्वल दर्जा प्राप्त करें।

बैठक को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता ज्योति सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिकी, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर, मंत्री बन्ना गप्ता, बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, अकेला यादव, अनूप सिंह, अम्बा प्रसाद, नमन विक्सल कोन्गाडी, सोना राम सिंकू,स राजेश कच्छप, भूषण बाड़ा, डॉ इरफान अंसारी, पूर्व विधायक केशव महतो कमलेश, ममता देवी, उपाध्यक्ष अनादि ब्रह्म, प्रदीप तुलस्यान, अजय दूबे, सलतान अहमद, ब्रजेन्द्र सिंह, महासचिव-अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल मुंजीनी, मदन मोहन शर्मा, मानस सिन्हा, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, निरंजन पासवान, रियाज अंसारी, अजय शाहदेव, कुमार गौरव, स्वेता सिंह, विनय सिन्हा दीपू, चन्द्रशेखर शुक्ला, डॉ मंजू कुमारी, परवीन्द्र सिंह, बलजीत सिंह बेदी, राजेश रंजन, सुरेन्द्र सिंह, रंजन बोयपाई, विजय चौबे, सुरेश बैठा, मदन महतो, विजय सिंह, खुर्शीद हसन रूमी, शमशेर आलम, ऋषिकेश, डॉ बिरसा उरांव, जेबा खान, श्यामल किशोर सिंह, डॉ संजय सिंह, अग्रणी संगठन विभाग के अध्यक्ष- गुंजन सिंह, अभिजीत राज, आमीर हासमी, नेली नाथन, केदार पासवान, जोसाई मार्डी, मजूर अंसारी, तारीक अनवर, आदित्य विक्रम जायसवाल, भानू प्रताप बडाईक एवं जिला अध्यक्षगण उपस्थित थे।