Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... अब अंतरिक्ष अभियानों में मददगार बनने जा रहा है ए आई धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच...

केंद्र सरकार नाकामी को छिपाने के लिए धर्म का सहारा ले रहीः डॉ भालचंद्र कांगो

रांचीः भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड राज्य परिषद की एक दिवसीय बैठक 10 जनवरी को राज्य कार्यालय में पशुपति कोल की अध्यक्षता में हुई । जिसमें मुख्य अतिथि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भालचंद्र कांगो, पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, राज्य महेंद्र पाठक उपस्थित थे ।

सर्वप्रथम कानन राजेंद्रन, महावीर मांझी ,जगलाल सिंह वासुदेव आचार्य, के निधन पर 2 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई । बैठक के बाद प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भालचंद्र कागो ,  ने कहा कि देश में बेकारी, भुखमरी, लाचारी, बेरोजगारी ,महंगाई, चरम पर है ।

केंद्र सरकार दस 10 वर्षों के मोदी सरकार की नाकामी को छिपाने के लिए धर्म के सहारा ले रही है । जबकि देश में 80 प्रतिशत लोग 5 किलो पर जीने के लिए मजबूर हो रहे हैं।  देश में आम लोगों की क्रय क्षमता समाप्त हो चुकी है । देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है । लेकिन मंदिर मस्जिद के नाम पर भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रही है।

उनकी असली चाल को देश की जनता समझ चुकी है और आने वाले दिन में इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाने के लिए देश की जनता तैयार है‌ । भाजपा को लोकसभा के चुनाव में जनता सता से बेदखल करेगी । राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए कई सीटों पर तैयारी की जा रही है । इंडिया गठबंधन के घटक होने के नाते इंडिया गठबंधन के तहत पार्टी चुनाव लड़ना चाहती है।

अबिलंव गठबंधन की बैठक कर सीट शेयरिंग पर विचार करना चाहिए । सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया पार्टी की सदस्यों की संख्या बढ़ाने, पार्टी संगठन को मजबूत बनाने , जन संगठनों को मजबूत करने और चरणबद्ध  तरीके से जनता की जन समस्याओं को लेकर जन आंदोलन विकसित करने का निर्णय लिया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने के लिए इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा जाएगा। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर भालचंद्र कांगो पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता राज्य सचिव महेंद्र पाठक जिला सचिव अजय कुमार सिंह विष्णु कुमार कन्हाई मल पहाड़िया पशुपति कॉल अंबुज ठाकुर महादेव राम प्रकाश रजक राजेंद्र प्रसाद यादव गणेश महतो स्वयंवर पासवान बनवारी साहू इंद्रमणि देवी प्रिया प्रवीण शंभू महाली दीप नारायण यादव लखन लाल महतो एटक के अशोक यादव शामिल थे।