Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamshedpur Road Accident: सालगाजुड़ी में हाइवा की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत; सड़क जाम कर कि... Rania Murder Case: खूंटी में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या; सड़क दुर्घटना बताकर साक्ष्य मिटाने की को... Bokaro Crime News: चीरा चास में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना; लाखों के जेवरात और कीमती सामान चोरी Jharkhand Weather Update: रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट; 3-4 डिग्री बढ़... Akal Takht Sahib Meeting: सीएम भगवंत मान के वायरल वीडियो मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का बड़ा खुलासा; ब... Tarn Taran Crime News: पट्टी कोर्ट के बाहर तैनात एएसआई ने खुद को मारी गोली; इलाके में फैली सनसनी Mandi Gobindgarh Road Accident: दिल्ली-लुधियाना हाईवे पर दर्दनाक हादसा; दो सगे भाइयों की फ्लाईओवर से... Gurdaspur Municipal Council Election: वार्ड नंबर 6 में पुनर्मतदान शुरू; मतदाताओं में दिखा भारी उत्सा... Jalandhar Road Accident: नकोदर के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर; एक युवक की दर्दनाक मौत, ए... Punjab Weather Alert: पंजाब के 8 जिलों में आंधी-बारिश का 'यैलो अलर्ट'; जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा...

राहुल गांधी की यात्रा का यादगार स्वागत होगा – वरिष्ठ कांग्रेस नेता

प्रभारी महासचिव से मिलने के बाद सक्रिय हुए विरोधी गुट के नेता

  • पार्टी अध्यक्ष को अधिक समय देने का धन्यवाद

  • संगठन की पूरी ताकत अभी यात्रा पर लगी होगी

  • गुलाम अहमद मीर से मिले हैं इस गुट के नेता

रांचीः झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का झारखंड में ऐतिहासिक,भव्य एवं यादगार स्वागत होगा जिसे पूरा देश देखेगा।

कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा के पूरी दुनिया में झारखंड आतिथ्य स्वागत के लिए अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। राहुल गांधी के झारखंड में दो दौर की यात्रा एवं 13 जिलों में प्रवेश झारखंड के लिए गौरव की बात है। झारखण्ड को पूरे देश में अहमियत देने के एआईसीसी को धन्यवाद देते हैं , आभार प्रकट करते हैं। झारखंड की जनता अपने नेता का दिल खोलकर स्वागत करेगी।

आलोक दूबे ने कहा पंचायती राज व्यवस्था के चुने हुए प्रतिनिधि, पराजित प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि ,गठबंधन दलों के विधायक, सांसद, पूर्व विधायक ,पूर्व सांसद ,समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे। ऐसे कांग्रेस कार्यकर्ता जिन्होंने इंदिरा गांधी राजीव गांधी के साथ काम किया था,वर्तमान में जिन्होंने सोनिया गांधी जी के साथ काम किया है और नई पीढ़ी जो राहुल जी के साथ काम कर रहे हैं सबसे मिलेंगे और राहुल जी की यात्रा में शामिल होने का अनुरोध करेंगे। हम अपने प्रभारी गुलाम अहमद मीर के निर्देशन में अपनी भागीदारी न सिर्फ सुनिश्चित करेंगे बल्कि हमारी उपस्थिति पूरा झारखंड देखेगा।आज के बाद हमारा फोकस सिर्फ और सिर्फ भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने को लेकर होगा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा भारत जोड़ो यात्रा के अपार सफलता के बाद न्याय यात्रा भी अपने मकसद में कामयाब होगी। देश देख रहा है किस प्रकार से विपक्ष के 150 से भी ज्यादा सांसद को अकारण निलंबित कर दिया गया।स्वतंत्र इकाई ईडी,सीबीआई का दुरुपयोग केंद्र की सरकार विपक्ष की पार्टियों को डराने के लिए कर रही है।

हमारे नेता राहुल गांधी कहते हैं जब हम जनता की आवाज संसद में, विधानसभा में, प्रेस के माध्यम से नहीं उठा सकते तो एक ही विकल्प बचता है सीधे जनता से संपर्क और भारत जोड़ो इसका सशक्त माध्यम है। राहुल गांधी अपना बहुमूल्य 13 दिन यहां देने जा रहे हैं, हमारा प्रयास होगा कि उनके विचार और कांग्रेस का विचारधारा जन जन तक पहुंचे।इसके लिए तय रूट पर न सिर्फ यात्रा का प्रचार प्रसार करेंगे बल्कि दौरा कर जन-जन की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। यात्रा से सामाजिक संगठन को भी जोड़ेंगे और देश में लोकतंत्र को बचाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा 6500 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करेगा। भारत जोड़ो यात्रा एक तपस्या है, देश की एकता और अखंडता को संबल प्रदान करने की प्रतिबद्धता है।झारखंड हमेशा ही कांग्रेस के केन्द्र बिन्दु में रहा है। डॉ राजेश गुप्ता ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखंड में अप्रत्याशित रुप से सफल होगी।