Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IRCTC Tour: रांची के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी! भारत गौरव ट्रेन से करें 6 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा,... Nalanda Temple Stampede: बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौ... IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद 'पुराने प्यार' को किया किस। Honey Singh Concert: हनी सिंह के कॉन्सर्ट में सुरक्षा के साथ खिलवाड़! चेतावनी के बाद भी तोड़े एयरपोर... Financial Deadline: 31 मार्च तक निपटा लें ये 6 जरूरी काम, वरना कटेगी जेब और भरना होगा भारी जुर्माना New IT Rules 2026: बदल जाएंगे डिजिटल नियम, केंद्र सरकार के आदेश को मानना अब सोशल मीडिया के लिए होगा ... Hanuman Ji Puja Rules for Women: महिलाएं हनुमान जी की पूजा करते समय न करें ये गलतियां, जानें सही निय... पुराना मटका भी देगा फ्रिज जैसा ठंडा पानी, बस अपनाएं ये 5 आसान ट्रिक्स। Baisakhi 2026: बैसाखी पर पाकिस्तान जाएंगे 3000 भारतीय सिख श्रद्धालु, ननकाना साहिब और लाहौर के करेंगे... Puducherry Election: पुडुचेरी में INDIA गठबंधन की बढ़ी टेंशन, 'फ्रेंडली फाइट' से बिखर सकता है खेल!

हमें अपनी आदिवासियत को बचाकर रखना हैः डॉ उरांव

रांचीः भारत सरकार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय कार्तिक उरांव के आज 99 वीं जयंती के मौके पर आदिवासी विकास परिषद की ओर से कार्तिक उरांव स्कूल सिसई में आयोजित विशाल जतरा में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

स्वर्गीय कार्तिक उरांव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं उनके कृतियों को याद करते हुए कहा कि हमें संस्कृति को बचाना है, शिक्षा को बढ़ाना है, जमीन को बचाना है,हमारी भाषा की रक्षा करनी है।जमीन अगर नहीं रहेगी तो आदिवासीयत खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा लोग ताक लगाकर बैठे हुए हैं।

डॉक्टर उरांव ने कहा यह जमीन आपकी नहीं है,यह जमीन आपके पूर्वजों ने दी है हमें अपने भावी पीढ़ी को इस जमीन को सुपुर्द करने के लिए बचाना है। आदिवासी और आदिवासियत को बचाने के लिए हमें हमारी परंपरा, संस्कृति,भाषा बचाकर रखना है।

उन्होंने कहा पिछले दिनों मैंने अपने क्षेत्र में मांदर, नगाड़ा बांटा ताकि युवाओं को अपनी संस्कृति बचाने के लिए प्रेरित किया जा सके।सरकार से हम मांग करेंगे और प्रस्ताव देंगे कि आने वाले दिनों में खासकर आदिवासी इलाके में अखाड़ा बनाये जाएं,मांडर और नगाड़े बांटे जाएंगे ताकि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर के रूप में हमेशा संरक्षित रहे।