Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...

बत्तीस घंटे बाद भी गोदाम से उठ रहा है धुआं

आग लगने से आठ के मरने की पुष्टि

  • विभागीय मंत्री का स्थानीय तौर पर विरोध

  • गोदाम में अग्निशमन की व्यवस्था नहीं

  • चौदह कर्मचारियों के लापता होने की चर्चा

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः पूर्वी कोलकाता के आनंदपुर स्थित नाजिराबाद इलाके में रविवार देर रात करीब 3 बजे एक मोमो कंपनी के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग पास के एक डेकोरेटर गोदाम में भी फैल गई। घटना के 32 घंटे बीत जाने के बाद भी मंगलवार को कई हिस्सों में आग सुलग रही है और मलबे से काला धुआं निकल रहा है।

इस दर्दनाक हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कम से कम 14 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। मृतकों के शव इस कदर जल चुके हैं कि उनकी पहचान करना असंभव है, जिसके कारण अवशेषों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

हादसे के करीब डेढ़ दिन बाद मंगलवार को अग्निशमन मंत्री सुजीत बसु ने घटनास्थल का दौरा किया। उनके आगमन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और मोयना के विधायक अशोक डिंडा ने भारी विरोध प्रदर्शन किया, जिससे मंत्री को घेराव का सामना करना पड़ा। मंत्री ने जले हुए गोदामों का मुआयना किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कहा, यह इलाका किसी लाक्षागृह जैसा था। 35 हजार वर्ग फुट में फैले इस परिसर में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे।

दमकल विभाग के महानिदेशक रणवीर कुमार ने मंगलवार सुबह घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस गोदाम के पास अग्निशमन विभाग का कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं था। बिना सुरक्षा मानकों के यह गोदाम लंबे समय से चल रहा था। जब डीजी से विभाग की लापरवाही पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने स्वीकार किया कि शायद विभाग की ओर से कोई चूक हुई होगी, जिसकी जांच की जा रही है।

अग्निशमन मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यह भी जांचा जाएगा कि क्या कभी यहां कोई फायर ऑडिट हुआ था। फिलहाल, मलबे के नीचे और शवों के होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने का डर है।