Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मौत के चार माह बाद होगा ईरान के शीर्ष नेता का अंतिम संस्कार केन्या में अभियुक्तों पर हत्या का मुकदमा फ्रांस के बाद अब अचानक जर्मनी की रेल सेवा बाधित Char Dham Yatra News: गंगोत्री और केदारनाथ अब होंगे एक-दूसरे के करीब; 100 किमी लंबी नई सड़क का ब्लूप्... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़; एसपी पहुंचे मृतक के घर, परिवार ने की CBI... Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म...

ब्रह्मपुत्र में नाव पलटने से सात लापता, बचाव अभियान जारी

अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को किया फोन

  • आलू के बोरों में नशे की दवा जब्त

  • काजीरंगा में मीठे पानी के 945 कछुए

  • जंगली हाथी ने महिला को कुचल डाला

भूपेन गोस्वामी

गुवाहाटी : बारपेटा जिले के चेंगा (रहमपुर) इलाके में ब्रह्मपुत्र नदी में एक यात्री नाव पलटने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कम से कम सात यात्री लापता हैं, जिनकी तलाश में स्थानीय मछुआरे और बचाव दल जुटे हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि नाव पर क्षमता से अधिक बोझ था और यात्रियों को लाइफ जैकेट जैसी बुनियादी सुरक्षा सुविधाएं नहीं दी गई थीं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया और केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी दी कि श्रीभूमि जिले के पाथरकांडी में बीएसएफ ने एक बड़े ऑपरेशन के दौरान तीस हजार बोतल प्रतिबंधित फेनसेडिल कफ सिरप बरामद किया है। तस्करों ने इसे चालाकी से आलू की बोरियों के नीचे छिपा रखा था, जिसकी बाजार में कीमत करीब तीन करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री ने बीएसएफ की मुस्तैदी की सराहना करते हुए कहा कि सब्जियां भी तस्करों को नहीं बचा सकतीं। ज्ञात हो कि कोडीन युक्त इन कफ सिरप का उपयोग नशे के रूप में किया जाता है और इनकी बांग्लादेश में अवैध तस्करी होती है।

वन्यजीव संरक्षण के मोर्चे पर सुखद खबर आई है। काजीरंगा नेशनल पार्क में ब्रह्मपुत्र के किनारे किए गए एक सर्वे में कछुओं की 7 प्रजातियों के 945 नमूने दर्ज किए गए हैं। ब्रह्मपुत्र नदी का 174 किलोमीटर का हिस्सा इस सर्वे के दायरे में था, जिसमें सख्त और नरम खोल वाले कछुए पाए गए। भारत में पाई जाने वाली 32 प्रजातियों में से 17 अकेले काजीरंगा लैंडस्केप में मौजूद हैं, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता को दर्शाता है।

एक दुखद घटना में, वेस्ट कार्बी आंगलोंग जिले के हिजुंगलांगसांग गांव में एक जंगली हाथी ने 70 वर्षीय महिला कासांग क्रोपी को कुचलकर मार डाला। वह एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही थी, तभी हाथियों के झुंड से उनका सामना हो गया।