Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की... प्लास्टिक के कचरे से स्वच्छ ईंधन बनाया MP Govt Vision 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला; 2026 होगा 'कृषक कल्याण वर्ष', खेती और रोजगार के लिए 2... Wildlife Trafficking: भोपाल से दुबई तक वन्यजीवों की तस्करी; हिरण को 'घोड़ा' और ब्लैक बक को 'कुत्ता' ...

आयुष्मान कार्ड के गोरखधंधा से अच्छी कमाई

  • बेड पर लिटाकर मोबाइल से फोटो

  • मरीज को पता नहीं चलता कमाई का

  • अफसर भी इस बंदरबांट में हिस्सेदार

राष्ट्रीय खबर

रांचीः झारखंड में भी आयुष्मान कार्ड अवैध कमाई का अच्छा खासा माध्यम बन गया है। जैसे जैसे लोगों की इस कमाई की भनक मिल रही है, वे भी जहां तहां से पूंजी जुटाकर ऐसे अस्पताल या क्लीनिक खोल रहे हैं। इन प्रतिष्ठानों को आयुष्मान कार्ड के ईलाज से पंजीकृत कराने में थोड़ा बहुत भेंट चढ़ाने का दस्तूर सभी को पता है। अब तो हालत यह है कि जहां सामान्य सुविधाएं भी नहीं हैं, वहां आयुष्मान के रोगियों के ईलाज के नाम पर अवैध कमाई हो रही है।

मामले की जानकारी रखने वाले ने रांची के कई अपरिचित इलाकों में बने अस्पतालों का उल्लेख किया। इन अस्पतालों अथवा क्लीनिकों में मरीज के पहुंचते ही उसके स्वास्थ्य के बदले आयुष्मान कार्ड है अथवा नहीं, इसकी जानकारी ली जाती है। आयुष्मान कार्ड होने के बाद तुरंत ही एक के बाद एक जांच की प्रक्रिया प्रारंभ होती है।

सामान्य मरीज को बेहतर ईलाज का एहसास होता है। बाद में किसी मामूली ऑपरेशन के नाम पर बिल बनता है। चूंकि मरीज को इसका पैसा नहीं देना पड़ता, इसलिए वह इस बारे में ज्यादा खोज खबर नहीं लेता। उसकी अपनी परेशानी ठीक होने पर ही वह संतुष्ट हो जाता है।

एक अन्य मामले की बारे में पता चला कि मरीजों के बैठने के स्थान पर ही दो बेड लगाकर आयुष्मान कार्ड के नाम पर गोरखधंधा हो रहा है। मामले को देखने वाले ने बताया कि इन बेडों पर मरीजों को लिटाकर उन्हें पट्टियां लगायी जाती है और मोबाइल से ही उनके चित्र लिये जाते हैं। ऐसे मरीजों के नाम पर जो बिल बनता है, वह अब औसतन दो लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच गया है।

इस मामले में जानकारी हासिल करने के क्रम में यह भी पता चला कि ऐसे फर्जी मरीजों के ईलाज से होने वाली आमदनी का एक हिस्सा संबंधित अधिकारियों के बीच भी बंटता है। बताते चलें कि हाल ही में सीएजी ने एक ही नंबर पर करीब एक लाख मरीजों के ईलाज संबंधी मुद्दा उठाया तो था।

यह मामला उठते ही संबंधित अधिकारियों का अन्यत्र तबादला कर दिया गया। शायद कमाई के इस माध्यम को जानकर ही अनेक अफसर यहां पदस्थापित होने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं। किस अस्पताल से कितनी कमाई हो रही है, यह तो विवरण से मासिक तौर पर पता चलता ही रहता है। उसी अनुपात में ऐसे नाम के अस्पतालों और क्लीनिकों से वसूली भी होती रहती है।

ऐसे फर्जीवाड़ा की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि अगर किसी तीसरे पक्ष में अस्पतालों और वहां दर्ज मरीजों के रिकार्डों की जांच होने लगी तो पता चलेगा कि सरकार का करोड़ों रुपया हर माह इस गोरखधंधे में डूब रहा है। वैसे इसमें सिर्फ ऐसे अस्पताल अथवा क्लीनिक के लोग ही मालामाल नहीं हो रहे हैं बल्कि अफसरों को भी इससे अच्छी खासी कमाई हो रही है।