Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी... शिवपुरी के नरवर में शराब कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या: कैशियर और कर्मचारी पर केस दर्ज, रास्ते... उज्जैन में जुटेगी देश की युवा शक्ति: 17 से 19 सितंबर तक गीता भवन में 'युवा धर्म संसद-2026', 24 राज्य... इंदौर हाईकोर्ट का अहम फैसला: मकान मालिक तय करेगा अपनी जरूरत, किराएदार नहीं उठा सकता सवाल; खाली करना ... ग्वालियर: मुरार जिला अस्पताल की न्यूरो ओपीडी में दवाओं का संकट, पर्चा लेकर निजी मेडिकल स्टोर जाने को... भोपाल के बिलखिरिया में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: पड़ोसी युवक ने किया ब्लैकमेल, केस दर्ज होने के बा...

बांग्लादेश में गिरा बीएसएफ का ड्रोन

सीमा पर सतर्कता के बीच ही नई खबर से सनसनी

  • पाटग्राम सीमा के करीब की घटना है

  • अचानक मक्के के खेत में जा गिरा

  • बीजीबी के कब्जे में है वह ड्रोन

राष्ट्रीय खबर

सिलिगुड़ीः भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित लालमनिरहाट के पाटग्राम उपखंड में उस समय हड़कंप मच गया, जब सीमा सुरक्षा बल का एक मानवरहित विमान यानी ड्रोन अनियंत्रित होकर बांग्लादेशी क्षेत्र में जा गिरा। यह घटना पाटग्राम के बुड़ीमारी यूनियन के अंतर्गत मुगलीबाड़ी सीमा पर घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ड्रोन काफी कम ऊंचाई पर उड़ रहा था और अचानक एक ग्रामीण के सिर के ऊपर से गुजरते हुए पास के ही एक मक्के के खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई इस हलचल से सीमावर्ती ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सीमा का निर्धारण करने वाले पिलर से लगभग 10 गज के भीतर बांग्लादेशी सीमा में यह ड्रोन गिरा। जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि 98 हिमालय कैंप के बीएसएफ जवान इस ड्रोन के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्र की निगरानी और वीडियोग्राफी कर रहे थे। उसी दौरान ड्रोन में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसका संपर्क रिमोट कंट्रोल से टूट गया और वह दिशाहीन होकर सीमा पार गिर गया।

घटना की सूचना मिलते ही बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के जवान मौके पर पहुंचे और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच, बीएसएफ के अधिकारियों ने तुरंत बीजीबी से संपर्क किया और स्पष्ट किया कि यह किसी प्रकार की घुसपैठ या जासूसी का प्रयास नहीं था, बल्कि पूरी तरह से एक तकनीकी चूक थी। बीएसएफ ने आधिकारिक तौर पर ड्रोन की वापसी का अनुरोध किया है। वर्तमान में सीमा पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी गई है, और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कानूनी औपचारिकताएं और फ्लैग मीटिंग पूरी होने के बाद ड्रोन भारत को सौंप दिया जाएगा।