Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य आर यू के क्रिकेट कोच बने

रांचीः वरिष्ठ खेल पत्रकार चंचल भट्टाचार्य उर्फ चंचल दा रांची विश्विद्यालय के क्रिकेट कोच बनाए गए हैं। सोमवार को कुलपति अजीत कुमार सिन्हा ने विवि मुख्यालय में चंचल भट्टाचार्य को नियुक्ति पत्र सौंपा।

इस अवसर पर DSW डॉक्टर सुदेश कुमार साहू, वित्त पदाधिकारी डॉक्टर केएनएन शाहदेव विशेष रूप से मौजूद रहे। लगभग छह माह पहले क्रिकेट कोच के लिए साक्षात्कार हुआ था जिसमें चंचल भट्टाचार्य उत्तीर्ण हुए थे। चंचल दा 1 जुलाई को आधिकारिक रूप से अपनी जिम्मेवारियां संभालेंगे।

चंचल दा की नियुक्ति पर झारखंड राज्य खेल पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह मंटू, सचिव संजय झा, कोषाध्यक्ष आसिफ नईम समेत सभी पदाधिकारियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। चंचल भट्टाचार्य पिछले तीन दशक से ज्यादा वक्त से क्रिकेट के प्रशिक्षण व प्रशासन से जुड़े रहे हैं।

चंचल दा ने क्रिकेट में एनआईएस में डिग्री भी हासिल की हुई है और वे पिछले दो दशक से रांची जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे हैं। कई बार मैनेजर व कोच के रूप में विभिन्न टीमों के साथ जुड़े भी रहे हैं।

आम तौर पर महेंद्र सिंह धोनी के पथ प्रदर्शक के तौर पर भी उन्हें जाना जाता है। वैसे यह बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रिकेट के अलावा दूसरी विधा के खेलों के खिलाड़ियों की भी उन्होंने कई अवसरों पर महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की है।