Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में शादी के 48 घंटे बाद ही दुल्हन ने की खुदकुशी; ससुराल वालों पर लगाए प्रताड़... Kedarnath Viral Video: केदारनाथ मंदिर के पास जन्मदिन मनाना पड़ा भारी; धार के युवक पर केस दर्ज, घर पह... Jabalpur Cruise Accident: 'बेटे को तो बचा लिया, पर पत्नी का साथ छूट गया'; जबलपुर हादसे की रूह कंपा द... Encroachment Drive: जाटखेड़ी में प्रशासन का बुलडोजर देख भड़के लोग; बेघर हुए 20 परिवारों ने मांगी रहन... MP Beer Crisis: मध्य प्रदेश में बीयर का संकट! शराब माफिया उठा रहे फायदा, प्रिंट रेट से 80 रुपये तक म... Police Recruitment Scam: सिंहस्थ पुलिस वॉलेंटियर की फर्जी भर्ती का खुलासा; पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी... Chitrakoot Tragedy: चित्रकूट में बड़ा हादसा; पंचर की दुकान में फटा एयर टैंक, धमाके में दुकानदार के उ... Ujjain Crime: उज्जैन पुलिस की बड़ी कामयाबी; 20 ट्रैक्टर चुराकर बेचने वाला 'महाचोर' गिरफ्तार, पाताल स... Chhatarpur Road Accident: छतरपुर में दो भीषण सड़क हादसों में 5 की मौत; ट्रक ने पिता और 3 साल के मासू... Salim Dola Deported: दाऊद का करीबी सलीम डोला तुर्की में गिरफ्तार; एक 'फेक पासपोर्ट' ने खोल दी पोल, भ...

स्थानीय भाजपा नेता जय महतो गिरफ्तार

राष्ट्रीय खबर

कोलकाताः तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमले के सिलसिले में पुलिस ने झारग्राम इलाके के भाजपा कार्यकर्ता जय महतो को  गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस हमले में वह सीधे तौर पर शामिल था। झारग्राम इलाके में उन्हें भाजपा कार्यकर्ता के तौर पर जाना जाता है।

गौरतलब है कि हमले के बाद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर इसके पीछे साजिश का आरोप लगाया था। इस हमले में राज्य की एक आदिवासी मंत्री बीरवाहा हांसदा भी घायल हुई थी। जिस कारण मामला काफी पेचिदा हो गया था। हमले के वक्त भीड़ के अंदर से जय श्री राम का नारा लगने की वजह से यह संदेह किया जा रहा था कि इसके पीछे भाजपा का हाथ है।

जय की गिरफ्तारी के बारे में झाड़ग्राम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्याण सरकार ने कहा, एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट ले जाया जाएगा। राज्य मंत्री बीरबाहा हांसदा अभिषेक के काफिले में थे। आरोपियों पर उनकी कार समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप है। कोर्ट ने सीआईडी ​​को जेल जाकर उस घटना में गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करने की इजाजत दी है।

झाड़ग्राम कोर्ट के जज ने सोमवार को गिरफ्तार किए गए 9 लोगों को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में रखने का आदेश दिया। सीआईडी ​​ने मंगलवार को जिन कुर्मी नेताओं को गिरफ्तार किया है, उनमें नीतीश महतो के अलावा आठ लोगों से पूछताछ के लिए कहा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों से सीआईडी ​​पूछताछ करेगी कि हमले के पीछे कौन है और किसके आदेश पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस गिरफ्तारी क बाद भाजपा के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा मुझे नहीं पता कि गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता हैं या नहीं लेकिन अगर झारग्राम में हमारी पार्टी के लोगों को प्रताड़ित किया गया तो हम भी सड़क पर उतरेंगे। 26 मई को, कुर्मी आंदोलन के दौरान ही शालबानी में जय श्री राम का नारा लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

मंत्री बीरबाहा हांसदा समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर ईंट-पत्थर फेंके गए। इससे बीरबाहा की कार का शीशा टूट गया। उनके चालक की आंखों में गंभीर चोटें आई हैं। कई लोगों को हल्की चोट भी आई है। अभिषेक के अनुसार कुर्मी आंदोलन से जुड़े लोगों ने हमले के 18 घंटे के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि वे इस हमले में किसी भी तरह से शामिल नहीं हैं।

उन्होंने इस घटना की आलोचना भी की। इसके बाद से पुलिस की गिरफ्तारियां शुरू हो गईं। राजेश महतो, शिवाजी महतो, राकेश महतो और अनुभव महतो नाम के चार कुर्मी नेताओं को एक-एक करके गिरफ्तार किया गया। एक अन्य कुर्मी नेता अनूप महतो समेत चार लोगों को पिछले शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार रात जय महतो नाम के एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।