Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत क... श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना ... बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन ... शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता:कुलदीप धालीवाल एक पिता के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की 'दिलजोत' को मिला ₹2.77 लाख का इ... नशीले पदार्थों के तस्कर कोर्ट में क्यों हार रहे हैं: पंजाब के उस पुलिसिंग मॉडल की अंदर की कहानी, जो ... बेईमानी का ऐसा हिसाब कि सात जन्मों तक रहेगा यादः मोदी बंगाल के मतदाताओं के मुद्दे पर अब शीर्ष अदालत गंभीर चुनावी चकल्लस में घात प्रतिघात के दौर के बीच शिष्टाचार गांव की फायरिंग में बीएसएफ जवान की मौत

मणिपुर के मुद्दे पर राष्ट्रपति से मिले कांग्रेस नेता

  • लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है

  • राज्य जल रहा था और शाह चुनाव में व्यस्त

  • भाजपा की चुप्पी को जनता गलत समझ रही

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और मणिपुर की स्थित से अवगत कराया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने आज मणिपुर के हालात को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात की और राज्य में जारी हिंसा को लेकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा गया।

उनका कहना था कि 22 साल पहले भी मणिपुर जल रहा था। तब प्रधानमंत्री अटल जी थे। आज फिर से मणिपुर जल रहा है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इसका कारण भाजपा की विभाजनकारी तथा ध्रुवीकरण की राजनीति है। मणिपुर जल रहा था लेकिन प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस दौरान कर्नाटक चुनाव में व्यस्त थे।

श्री खड़गे ने कहा, हमारे लोगों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होनी चाहिए। उम्मीद  है कि सत्तारूढ़ सरकार राज्य में  सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए ठोस कदम उठाएगी। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मेघचंद्र के ने कहा, मणिपुर की जनता भाजपा सरकार की अक्षमता के कारण मर रही है लेकिन प्रधानमंत्री क्यों चुप हैं।

क्या यही श्री मोदी का आपका सबका साथ, सबका विकास का वादा है जिसके लिए लोगों ने वोट दिया। राज्य की स्थिति को लेकर पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह ने कहा कि मणिपुर में हुए नुकसान का जायजा लेने में गृह मंत्री अमित शाह को करीब एक महीना लग गया।

मणिपुर के लोग इस संवेदनशील मामले पर भाजपा की चुप्पी के पीछे छुपे एजेंडे को समझने में विफल हैं।मणिपुर में हुए नुकसान का जायजा लेने में गृह मंत्री अमित शाह को करीब एक महीना लग गया। मणिपुर के लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं की इस संवेदनशील मामले पर भाजपा चुप क्यों है।