Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनीपत में रील का नशा पड़ा भारी: स्वतंत्रता दिवस पर लाल बत्ती लगी स्कॉर्पियो से स्टंट करने वाले 8 यु... देश में सामान्य से 12% कम बरसा मानसून: एल नीनो का असर, बिहार और पंजाब समेत कई राज्यों में गहराया जल ... पंचकूला में पहली गुरु रविदास ट्रॉफी नॉर्थ जोन गर्ल्स वॉलीबॉल 18 अगस्त से: मंत्री विपुल गोयल करेंगे उ... हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 18 अगस्त तक बढ़ी: 17 मांगों को लेकर सरकार से वार्ता व... मलोट स्टार सिटी फायरिंग मामला: गुरुग्राम से 2 शार्प शूटर गिरफ्तार, ऑस्ट्रेलिया से रची गई थी फिरौती क... नूरपुरबेदी में पतंग उड़ाते समय 12 वर्षीय बच्चा हाईटेंशन तारों की चपेट में आया, गंभीर हालत में PGI रे... गुरदासपुर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 17 अगस्त को छुट्टी घोषित, DC आदित्य उप्पल ने जारी कि... होशियारपुर के मुकेरियां में सनसनीखेज वारदात, आर्मी जवान पर लगा पत्नी की हत्या का आरोप : पंजाब राजभवन में 'एट होम' समारोह का आयोजन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के साथ CM भगवंत मान और CM ना... सुल्तानपुर लोधी में बड़ा हादसा टला: राइस मिल में 25 फीट गहरे कुएं में गिरे 3 मजदूर, प्रशासन ने सुरक्...

पालतू शेर ने ही मालिक पर किया भीषण हमला, देखें वीडियो

केप टाउनः दक्षिण अफ्रीका के थबाज़िम्बी में मैकेरल प्रीडेटर सेंटर के मालिक हॉज अपने ही पालतू शेर के हाथों मरते मरते बच गये। हर रोज की तरह वह शेरों की मांद में गये थे। लेकिन आज का माहौल कुछ और था तथा वहां मौजूद उनके पालतू शेर ने ही उनपर हमला कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

देखिये उस घटना का वीडियो

इसमें देखा जा सकता है कि हॉज ने शेरों की मांद में प्रवेश किया। लेकिन उसका परिचित शेर दहाड़ता हुआ उसे जंगल में खींच ले गया। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग हज शेर के बाड़े में दिन के उजाले में बिना आसपास देखे घुस गए।

एक पूर्ण विकसित सिंह दूसरे मिजाज में था और पीछे से आते हॉज को देखकर हमलावर मुद्रा में आ गया। शेरों का आचरण समझने वाले हॉज स्थिति देखकर पीछे मुड़े और भागने लगे। वह दरवाजे से बाहर निकल पाते उससे पहले ही पीछे से आते शेर ने उनपर हमला कर दिया।

शेर ने हॉज की गर्दन पकड़ ली और उसे घसीट कर ले गया। वीडियो में लोगों को उन्हें बचाने के लिए शेर को धमकाते या मदद के लिए गुहार लगाते भी सुना जा सकता है। कुछ कदम चलने के बाद वह रुक गया। हज ने खड़े होने की कोशिश की तो शेर ने फिर उसकी गर्दन काट ली और उसे जंगल में खींच ले गया।

कुछ देर बाद वहां के दूसरे लोगों ने मिलकर हॉज को जंगल के अंदर से निकाला। आश्चर्यजनक रूप से, वह अपनी गर्दन और जबड़े में गंभीर चोट लगने के बावजूद बच गया। लेकिन उन्हें कई दिन अस्पताल में बिताने पड़े। नियमित तौर पर जिन शेरों के साथ वह रहते हैं, वे शेर उन्हें अच्छी तरह पहचानते भी हैं। ऐसी स्थिति में अचानक ऐसा  क्यों हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है।