Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में अगले 24 घंटे भारी! इन जिलों में ओले, आंधी और बारिश की चेतावनी; IMD... मध्य प्रदेश में नामी कारोबारी ने खुद को मारी गोली, सुसाइड से इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुल... Jail Suicide : जेल में महिला कैदी ने की आत्महत्या; दहेज प्रताड़ना के आरोप में थी बंद, न्यायिक जांच क... Namo Yamuna Cruise: दिल्ली में 'नमो यमुना' क्रूज का टिकट काउंटर तैयार; 5KM का सफर और 1 घंटे की सैर, ... Cricket Scandal: महिलाओं के बाथरूम में छिपकर बनाया वीडियो; 2 क्रिकेटर गिरफ्तार, खेल जगत में मचा हड़क... Deepika Padukone Pregnancy: फिल्म 'किंग' की शूटिंग शुरू! सेट से लीक हुई फोटो में दीपिका का हाथ पकड़े... Donald Trump Attack: सिर्फ 4 सेकंड में सुरक्षा घेरा पार! ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग का खौफनाक ... Economy News: डीजल-ATF पर विंडफॉल टैक्स में बड़ी कटौती; पेट्रोल निर्यात पर नहीं लगेगी ड्यूटी, आम जनत... Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर पढ़ें भगवान बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मोक्ष की कथा; घर में आएगी ... FSSAI Weight Loss Tips: मोटापा दूर करने के लिए अपनाएं FSSAI की ये 7 अच्छी आदतें; हमेशा रहेंगे फिट और...

गैस रिसाव से एक ही परिवार के पांच सहित 11 मरे

लुधियाना: पंजाब में लुधियाना के गियासपुरा इलाके में रविवार को एक फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना के कारण 11 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर अवस्था में उपचाराधीन है। मरने वालों में एक ही परिवार के पांच सदस्य, दो बच्चे और छह महिलाएं शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि मरने वालों में से छह लोगों की पहचान सौरव (35), वर्षा (महिला 35), आर्यन (10), अभय (13), कपलेश (40) और चुलु ( 16 महिला) के तौर पर हुई है जबकि घायलों की पहचान नितिन (40) और गौरव (50 ) के तौर पर हुई है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। गैस लीक होने की वजह का पता नहीं चला है।

बचाव अभियान के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम मौके पर पहुंच गयी है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना का पता सुबह लगभग पौने आठ बजे तब लगा जब इलाके में गश्त कर रही पीसीआर टीम को कुछ लोग सड़क पर बेहोश पड़े मिले।

उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों का बचाव करते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। गैस की गंध इतनी तीखी है कि वहां खड़ा हो पाना मुश्किल है। इस दौरान एक पुलिस कर्मचारी भी गैस के प्रभाव से बेसुध हो गया था, जिसका इलाज चल रहा है। लुधियाना नगर निगम में विपक्ष नेता जसपाल सिंह ग्यासपुरा ने बताया कि ग्यासपुर इलाके में 30 फुट रोड़ स्थित एक घर में दूध से संबंधित उत्पादों का काम करने वाली एक इकाई से गैस का रिसाव हुआ है।

उन्होंने कहा कि यहां लगे हुए बड़े बड़े फ्रिजों से गैस का रिसाव हुआ हो सकता है क्योंकि घटना वाले घर में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि मृतकों की संख्या 11 या 12 से अधिक हो सकती है। लुधियाना पश्चिम की एसडीएम स्वाति ने कहा कि निश्चित रूप से, यह एक गैस रिसाव का मामला है।

एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए मौके पर मौजूद है और बचाव अ•िायान चलाएगी। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैस रिसाव की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, लुधियाना के गियासपुरा इलाके में फैक्टरी में गैस लीक घटना बेहद दुखदायी है, पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं, हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है।

सहायक पुलिस उपायुक्त समीर वर्मा, एनडीआरएफ और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और 300 मीटर तक के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। प्रभावित इलाके में लोगों को आने-जाने से रोक दिया गया है। गैस रिसाव के 300 मीटर के क्षेत्र में जो भी व्यक्ति जा रहा है, उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची हैं और बेहोश हुए लोगों को वहां से ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।