Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल Fake Policeman Arrested: पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करने वाला 'फर्जी पुलिसकर्मी' गिरफ्तार

हरमू हाउसिंग कॉलोनी के खतरनाक घोषित फ्लैट सील

रांचीः हाउसिंग बोर्ड ने अपने इलाके के उन फ्लैटों की सील कर दिया है, जो काफी समय पहले ही रहने के अयोग्य़ घोषित किये गये थे। इन फ्लैटों के कभी भी गिर जाने का खतरा था। इसी वजह से उन्हें रहने के अयोग्य माना गया था। कॉलोनी के बाबू वीर कुंवर सिंह चौक के पास बने जनता फ्लैटों में अब भी अवैध कब्जा था और कुछ लोगों ने इन्हें किराये पर भी दे रखा था।

आवास बोर्ड के अधिकारियों ने वहां जाकर इन फ्लैटों में रहने वालों का सामान निकालने के बाद उन्हें सील किया। कुछ लोग आवास बोर्ड के अधिकारियों के आने की सूचना पर अपने फ्लैटों पर ताला लगाकर चले गये थे। उन फ्लैटों की भी ताला तोड़ने के बाद सील किया गया। कुल मिलाकर वहां गत शुक्रवार को दस ऐसे फ्लैट सील किये गये।

एक फ्लैट में रह रहे परिवार ने कुछ समय देने की मांग की, लेकिन मौके पर मौजूद अरगोड़ा सीओ अरविंद ओझा ने सख्त लहजे में कहा कि हर हाल में अभी फ्लैट खाली करना होगा। इसके बाद परिवार ने घर से सामान निकाल दिया। एक घंटे के बाद उस फ्लैट को भी सील कर दिया।

हरमू, अरगोड़ा और बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में आवास बोर्ड के जर्जर फ्लैटों को तोड़कर उसके स्थान पर नया फ्लैट बनाने की योजना 2018 में बनी थी। बोर्ड ने सभी जर्जर फ्लैटों का सर्वे कराकर उन्हें कंडम भी घोषित कर दिया, लेकिन उन फ्लैटों से अवैध कब्जा नहीं हटाने की वजह से आज तक यह योजना पेंडिंग है।

सभी जर्जर फ्लैटों को तोड़कर उनके स्थान पर नए फ्लैट बनाए जाएं तो उतनी ही जमीन पर 500 से अधिक फ्लैट बनेंगे। वैसे आवास बोर्ड ने अरगोड़ा में भी ऐसे फ्लैट बनाये हैं, जिनकी कीमत बहुत अधिक होने की वजह से अधिकांश अब तक खाली ही पड़े हुए हैं।

अफसरों ने बताया कि पहले फेज में कुल 56 आवासों को खाली कराना है। अभी तक 25 आवास खाली कराए जा चुके हैं। कुछ लोगों ने इस बारे में अदालत का स्टे ऑर्डर दिखाया है। यह अभियान आगामी 4 मई तक अभियान चलेगा। इस अवधि में सभी ऐसे फ्लैटों को खाली करा लिया जाएगा।