Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CRPF का कांस्टेबल ही निकला नशा तस्कर! भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार, जानें कैसे खुल... Ludhiana News: लुधियाना में छात्र की बहादुरी, हथियारबंद लुटेरों से अकेला भिड़ा; दांव पर लगाई जान और ... Gurdaspur News: गुरदासपुर में गन पॉइंट पर बड़ी लूट, शराब के ठेके पर सेल्समैन को बंधक बनाकर नकदी ले उ... कमल कौर भाभी हत्याकांड: फरार आरोपी के 3 मोबाइल खोलेंगे हत्या का राज, पुलिस को मिले बड़े खुलासों के स... Ludhiana News: लुधियाना में 'चिट्टे' का बड़ा नेटवर्क उजागर! इंस्टाग्राम वीडियो वायरल होने के बाद पुल... निएंडरथल दूसरों को मारकर नरभक्षण करते थे Ludhiana News: लुधियाना में मिलावटखोरों पर फूड सेफ्टी टीम का बड़ा एक्शन, कई दुकानों पर ताबड़तोड़ छाप... Jalandhar News: जालंधर में दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में युवक का अपहरण, वारदात से इलाके में दहशत; जांच... Gold Silver Rate Today: सोने की कीमतों में आया उछाल, चांदी के दाम स्थिर; जानें अपने शहर में 22ct और ... Ferozepur News: फिरोजपुर में पत्नी ने पति को बाथरूम में किया बंद, घर से हुई फरार; पुलिस तक पहुँचा मा...

फर्जी खबरों से लड़ने और पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने पर होगी चर्चा

रांचीः आगामी एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स एक सेमिनार का आयोजन करेगा। इस आयोजन में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के दो सदस्य प्रज्ञानन्द चौधरी और प्रसन्न मोहंती शामिल होंगे। इसके अलावा भी कई अन्य अतिथियों से उनकी स्वीकृति प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। इस सेमिनार में फर्जी खबरों से बचने तथा पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करने के मुद्दे पर सीधी बात होगी।

आज की यह बैठक स्थानीय बिहार क्लब परिसर में हुई। एक मई के इस सेमिनार में राज्य भर से सैकड़ो पत्रकार पत्रकार सुरक्षा कानून को सूबे में लागू करने को लेकर हुंकार भरेंगे। बैठक की अध्यक्षता रजत कुमार गुप्ता ने किया और संचालन झारखण्ड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने किया।

बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकार शफीक अंसारी के पुत्र और राँची महानगर के अध्यक्ष जावेद अख्तर के बड़े भाई परवेज़ अख्तर और लोहरदगा के वरिष्ठ पत्रकार कयूम अंसारी की पत्नी की असमायिक निधन पर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस मौके पर एनयूजे के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रजत कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा उक्त कार्यक्रम में प्रमुखता से पत्रकारों की समस्याओं को राज्य और राष्ट्रीय पटल पर उठाया जाएगा।

वहीं यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता पर बल देते हुए कहा कि समूचे राज्य के पत्रकार मजदूर दिवस पर सेमिनार के माध्यम से फेक न्यूज़ को रोकने के साथ साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की भी बात करेंगे जो कि वर्तमान समय की मांग भी है। उन्होंने कहा कि उस अवसर पर कई पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी कहा कि यूनियन का कार्य जल्द ही सभी सदस्यों के सहूलियत के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया जाएगा। बैठक में सभी लोगो ने आगामी मजदूर दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर अपनी सहमति दी। यूनियन के अध्यक्ष ने यह बताया कि इस बार के सेमिनार में न केवल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा बल्कि लो-वीटा हॉस्पिटल के द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार अग्रयाल, रजत कुमार गुप्ता, यूनियन के राँची जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष जावेद अख्तर, प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता अरविंद प्रताप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जावेद अख़्तर, प्रदेश सचिव रणधीर निधि, विनोद कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय चौहान, यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह, राजकुमार गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सिंह अमृत, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज  कुमार मिश्रा, सुदीप सिंह, प्रदेश सचिव कयूम खान, संतोष सिन्हा, जावेद अख्तर,  कौशर अली, गौतम राणा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी विनय राज, प्रदेश सचिव राणा अरुण सिंह, राजेश कुमार, अजित कुमार, सौरभ कुमार गुप्ता मुख्य रूप से शामिल हुए।