Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... सामाजिक न्याय पर राष्ट्रीय चर्चा के बीच New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice प... मंगल की प्राचीन परतों में छिपा खगोलीय रहस्य: एक नई खोज कांग्रेस विभाजनकारी राजनीति करती हैः नरेंद्र मोदी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का नोटिस दाखिल अमेरिका के इशारों पर नाचना भारत को अब महंगा पड़ा सऊदी जहाज तेल लेकर भारत पहुंचा युद्ध के असर से प्रभावित भारत का ऊर्जा भंडार

गरमाने लगा है कर्नाटक में विधानसभा चुनाव का माहौल

यादगीर: कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले यादगीर जिले में कांग्रेस और जनतादल (एस) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना के कुछ दिन बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का मामला सामने आया है।  यह घटना गुरुवार को शोरापुर निर्वाचन क्षेत्र में हुई, जिसमें अनेक वाहनों को नुकसान पहुंचा और कम से कम 10 लोग घायल हो गए।

दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प तब शुरू हुई जब कांग्रेस से टिकट की आशा रखने वाले राजा वेंकटप्पा नायक आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद एक मंदिर के मेले में शामिल होने पहुंचे।  वहां पहले से मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री नायक के मंदिर मेले में शामिल होने का विरोध किया।

इससे दोनों दलों के समर्थकों के बीच झड़प हो गई, पथराव किया गया और कारों तथा अन्य वाहनों में तोड़फोड़ किया गया। इस झड़प में 10 लोग घायल हो गए, पुलिस ने भाजपा और कांग्रेस नेताओं राजू गौड़ा एवं श्री नायक के खिलाफ मामला दर्ज किया साथ ही 18 लोगों को गिरफ्तार किया।

घटना का संज्ञान लेते हुए यादगीर जिले के उपायुक्त ने शोरापुर निर्वाचन क्षेत्र में दो दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी है। यादगीर जिले के गुरमिटकल विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को जद (एस) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प की इसी प्रकार की घटना हुई थी। यह घटना तब हुई थी जब जद (एस) के कार्यकर्ताओं ने गांव के एक मेले में कांग्रेस नेता बाबूराव चिंचनसुर की उपस्थिति का विरोध किया और कहा कि इस मेले का आयोजन राजनीतिक दलों के बिना किया जा रहा है तथा किसी भी नेता पर ध्यान नहीं देना चाहिए। पुलिस ने इस मामले में भी एक केस दर्ज किया है।