Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पनीर के बैक्टीरिया पेट की सेहत के लिए वरदान दिल्ली पेलेट गन मामले में पहली FIR दर्ज: राहुल गांधी के 8 घंटे धरने के बाद BNS 118 व 125 में केस एक शब्द का गलत प्रयोग और मोदी की परेशानी पेलेट गन मामले में FIR की मांग पर संसद मार्ग थाने में धरने पर बैठे राहुल गांधी, BJP का पलटवार मसूरी-कैंपटी रोड पर भूस्खलन का कहर: सांझा दरबार के पास मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन: 2,011 फैक्ट्रियों की जांच, 33 पर क्लोजर ऑर्डर और 44 पर लगा भारी जु... 'प्रति व्यक्ति आय में भारत बांग्लादेश से भी पिछड़ा': अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला 26/11 मुंबई हमला: हाफिज सईद और लखवी समेत 6 भगोड़ों पर चलेगा इन-एब्सेंटिया ट्रायल, MHA ने इंटरपोल से ... दिमागी नक्सल का वायरस कोलकाता भी आ पहुंचा सहारनपुर में व्यक्ति की चोटी काटकर की मारपीट: फसल पर चलाया ट्रैक्टर, SSP ऑफिस पहुंचे ब्राह्मण समाज क...

भाकपा जिला सचिव ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

मेदिनीनगरः आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव के नेतृत्व में नौडीहा बाजार अंचल के कुहकू कला ग्राम में अवैध तरीके से लिया गया लीज के खिलाफ वहां के स्थानीय ग्रामीणों के साथ रैली के शक्ल में नारा लगाते हुए उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

जिसमें सभी ग्रामीण पत्थर माफिया होश में आओ अवैध तरीके से किया गया लीज को रद्द करो नौडीहा बाजार थाना प्रभारी को बर्खास्त करो गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाना बंद करो सहित नारे को लगा रहे थे।

प्रदर्शन के बाद पलामू उपायुक्त को ग्रामीणों के द्वारा दिया गया आवेदन पत्र दिया गया। मांग पत्र में लीज को रद्द करने और पत्थर माफिया के द्वारा नौडीहा बाजार थाना प्रभारी की उपस्थिति में गरीबों के घर पर जेसीबी मशीन चला कर उनके घर और अनाज को बर्बाद किया गया उस पर कार्रवाई की मांग किया गया।

मौके पर भाकपा जिला सचिव ने कहा कि नौडीहा बाजार अंचल के उक्त गांव में जहां पर सासाराम के उक्त व्यक्ति को लीज दिया गया है बगल में दो-दो सरकारी चेक डैम बना हुआ है जिसमें हजारों मवेशी पानी पीते हैं बगल में फॉरेस्ट का जमीन है सरकारी कुआं है चारो ओर खेती लगा हुआ है और उक्त खाता प्लॉट की जमीन पर व्यवहार न्यायालय डाल्टनगंज में टाइटल सूट केस नंबर 15 /2020 चल रहा है उसके बावजूद भी बिना जांच किए लीज दे देना कानून एवं सुप्रीम कोर्ट के गाइड लाइन का खुल्लम खुला उल्लंघन है।

अगर लीज नहीं रद्द किया गया तो आम जनता को गोलबंद कर के 2 दिन के बाद आमरण अनशन पर बैठा जाएगा। प्रदर्शन में राज्य कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कृष्ण मुरारी दुबे, नगर सचिव सुरेश ठाकुर, नौडीहा बाजार अंचल सचिव अलख देवराम, नसीम राइन, नौजवान संघ के उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, श्रद्धानंद तिवारी, सोनू खान, लक्ष्मण यादव,

राहुल कुमार, उषा देवी, धीरज कुमार, रिंकू देवी, सोनवा देवी संगीता देवी पार्वती देवी विमला देवी सीमा देवी कलावती देवी, शिव भूइंया, बबीता देवी देवाशीष कुमार विजय विश्वकर्मा सुदामा कुमार गुड्डू कुमार रामू मिसतीरी जीतू मिस्त्री बुधनी देवी रजिया देवी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।