Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर से कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी? समझें 2.57, 3.0 और 3.68 का पूरा ... Strange Wedding News: 12 लाख की कार और गाजे-बाजे के साथ पहुंची बारात, फिर भी दुल्हन ने तोड़ी शादी; ब... Katihar Accident: कटिहार हादसे में मरने वालों की संख्या 13 हुई, नीतीश सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान; ... Uddhav Thackeray: 'शिवाजी महाराज की जन्मभूमि की मिट्टी अयोध्या ले गया और एक साल में बन गया राम मंदिर... Weather Update: दिल्ली में फिर से मौसम का यू-टर्न, आज खिलेगी तेज धूप; UP में लू का कहर और हिमाचल समे... Betrayal News: प्रेमी के लिए घर में की चोरी, फिर उसी ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप; फूट-फूटकर... Namo Bharat Train: दिल्ली-मेरठ के बाद अब ऋषिकेश की बारी, 3 घंटे में पूरा होगा सफर; जानें रूट और स्टे... Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बाइक ले गए तो कटेगा भारी चालान, इन वाहनों ... Crime News: दूल्हा असली और दुल्हन नकली! हिस्ट्रीशीटर के घर चल रही थी शादी, तभी आ धमकी 'नकली पुलिस'; ... Priyanka Purohit Case: बेडरूम वीडियो और 2020 का सीक्रेट अफेयर, प्रियंका पुरोहित की क्राइम फाइल से नि...

बंगाल की तरह यहां भी राज्य की अनुमति का नियम लागू हो

  • भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर घबड़ायी हुई

  • भाजपा विधायकों ने तेजस्वी के इस्तीफे की मांग की

  • पश्चिम बंगाल ने पहले ही लगा दी है इस पर रोक

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक भाई वीरेंद्र ने प्रदेश में राज्य सरकार की अनुमति के बगैर केंद्रीय एजेंसियों को कार्रवाई करने पर रोक लगाने की आज मांग की।

विधानसभा में सोमवार को भोजनावकाश से पूर्व कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की उपस्थिति में राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने पश्चिम बंगाल की तरह ही बिहार में भी केंद्रीय एजेंसियों को राज्य सरकार से पूर्वानुमति के बगैर किसी भी तरह की कार्रवाई की इजाजत नहीं देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर घबराई हुई है और उसके कारण विपक्ष के नेताओं के यहां छापे डलवा रही है ।

श्री वीरेंद्र ने कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है वैसे ही यह जरूरी है कि राज्य सरकार ऐसा कानून बनाए कि इन एजेंसियों को छापा मारने से पहले राज्य सरकार की अनुमति जरूरी हो ।

इससे पूर्व भाजपा विधायकों ने रेलवे में नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से इस्तीफे की मांग की और कहा कि उनके पद पर रहने से इस मामले की जांच प्रभावित होगी ।