Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भविष्य की वायरलेस तकनीक में अधिक रफ्तार होगी मलेशिया से आतंकवाद और द्विपक्षीय संबंधों पर बयान वक्फ संशोधन विधेयक भी गरमी बढ़ेगी अपने अंतरिक्ष अभियान को धीमा करने को तैयार नहीं इसरो असम ने गौरव गोगोई के खिलाफ भेजी रिपोर्ट Telangana: ज्योतिबा फुले की प्रतिमा में तोड़फोड़ पर बवाल, महाराष्ट्र के मंत्री ने अमित शाह को लिखा प... Delhi Politics: AAP का बीजेपी पर बड़ा हमला, दिल्ली में भाजपा के 1 साल के कार्यकाल को बताया 'फ्रॉड डे... दिल्ली की सड़कों पर संग्राम! सौरभ भारद्वाज और AAP कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत, हिरासत में लिए गए... हिंदुओं की दरअसल चार श्रेणियां हैः भागवत रेखा गुप्ता का 'मिशन दिल्ली'! 1 साल में खर्च किए 250 करोड़, रिपोर्ट कार्ड पेश करते समय क्यों हुईं भा...

लगातार 10वीं बार हिंदपीढ़ी महावीर मंडल के अध्यक्ष बने राहुल सिन्हा चंकी

रांचीः आज जय दुर्गा महावीर मंडल हिंदपीढ़ी राँची की वार्षिक बैठक अध्यक्ष श्री राहुल सिन्हा चंकी की अध्यक्षता में श्री शिव मंदिर प्रांगण हिंदपीढ़ी तीसरी गली राँची में सम्पन्न हुई।

बैठक में वर्ष 2023 श्री रामनवमी मोहत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जय दुर्गा महावीर मंडल हिंदपीढ़ी राँची के अध्यक्ष श्री राहुल सिन्हा चंकी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल झांकी एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी।

श्री सिन्हा कहा कि इस वर्ष रामनवमी को धूम धाम से मनाने के लिए हजारीबाग से 21 सेट ढंका तासा पार्टी को बुक किया गया। श्री सिन्हा ने बताया कि हिंदपीढ़ी छेत्र में 151 महावीरी पताकाओं एवं प्रभु श्री राम हनुमान जी के कटआउट से सजाया जाएगा।

और सबसे अहम निर्णय इस बार जो लिया गया है कि पूरे आयोजन जुलूस घोल में 101 महिलाओं की एक मंडली अस्त्र-शस्त्र साथ उपस्थित रहेगी। जो की हिंदपीढ़ी क्षेत्र के लिए पहली बार यह ऐतिहासिक दृश्य सभी कोई के सामने देखने को मिलेगा।

बैठक में 2023 की कमिटी को भंग कर नए कार्यकारणी की सर्व सहमति से गठन किया गया। बैठक में सर्व सहमति से लगातार 10 वी बार राहुल सिन्हा चंकी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।