Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कान्हा टाइगर रिजर्व के बफर जोन में बाघ का जानलेवा हमला, युवक ने लाठी से वार कर बचाई जान शिक्षक हरदास कुशवाहा के तबादले के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र, मजना-खरगापुर मार्ग पर लगाया चक्काजाम MPPSC परीक्षा में दो ऑप्शन चुनने पर क्या होगा? हाईकोर्ट पहुंचा ओएमआर शीट और माइनस मार्किंग का विवाद बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य के चलते 20 सितंबर से 16 अक्टूबर तक ट्रेनों का संचालन प्रभावि... दतिया के सहिड़ाखुर्द में रिश्तों को तार-तार करने वाली वारदात: 13 वर्षीय किशोरी से खेत में दुष्कर्म मुरैना में शादी के 42 दिन बाद नवविवाहिता शिक्षिका ने लगाई फांसी: अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम,... एमपी में 1.5 लाख शिक्षकों को देनी होगी पात्रता परीक्षा: 21 अगस्त से आवेदन शुरू, 12 अक्टूबर से एग्जाम... जबलपुर के रेस्टोरेंट में काम को लेकर विवाद, सहकर्मी ने 20 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर की हत्या आईडीएफ का कोई भी सैनिक हताहत नहीं नितिन नबीन ने घोषित की नई टीम: 13 उपाध्यक्ष, 8 महासचिव और 12 महिलाओं को मिली जगह; जानें BJP संविधान ...

फिर संसद मार्च करेंगे किसान, राकेश टिकैत का एलान

राष्ट्रीय खबर

नईदिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली में फिर बड़े किसान आंदोलन की तैयारी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशभर के किसान 20 मार्च को संसद भवन पर जुटेंगे। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जनवरी 2024 को देशभर में किसान ट्रैक्टर परेड निकालेंगे। हकों की लड़ाई जारी रहेगी।

जमीन और पीढिय़ां बचाने के लिए किसान 20 साल तक आंदोलन के लिए तैयार रहें। किसान को कर्ज नहीं एमएसपी पर गारंटी कानून चाहिए। मुजफ्फनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित किसान मजदूर महापंचायत में दिल्ली में दूसरे चरण के आंदोलन का एलान किया गया।

संयुक्त किसान मोर्चा, भारतीय किसान यूनियन और हरियाणा व यूपी के खाप चौधरियों ने विचार विमर्श के बाद एलान किया कि एमएसपी पर गारंटी कानून के लिए संसद भवन पर देशभर भर के किसान महापंचायत करेंगे। एक साथ सभी राज्यों के किसान दिल्ली आएंगे।

किसानों से तैयारियां शुरू करने का आह्वान किया। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह ने कहा कि तैयारियों के लिए भाकियू और संयुक्त किसान मोर्चा के नेता देशभर में जा रहे हैं। चौधरी राकेश टिकैत के अलग-अलग राज्यों में दौरे हैं।

उधर, एसएसपी संजीव सुमन और एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह से भाकियू नेताओं की बातचीत के बाद राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने को समाप्त कर दिया गया। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश में कंपनियों की सरकार और नागपुर पॉलिसी चल रही है।

प्रशासन को चेताया कि पीएसी नहीं, चाहे मिलिट्री बुला लो, ट्यूबवेलों पर जबरदस्ती बिजली के मीटर नहीं लगने देंगे। बिजली मीटर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी, किसान यह जिम्मेदारी नहीं लेगा।

किसान मजदूर महापंचायत में भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि जो किसान अपनी मर्जी से नलकूपों पर मीटर लगवाना चाहते है, वह लगवा सकते हैं। मगर, एक भी किसान के साथ जबरदस्ती नहीं होने दी जाएगी। सरकार कंपनियों को बिजली बेचने का काम कर रही है। गरीबों का शोषण चल रहा है।

किसान संगठन किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं है। जहां सरकार किसान के खिलाफ फैसले करेगी, हम वहीं जाएंगे। किसान को जागना होगा, उनकी जमीन छीनने की तैयारी सरकार कर रही है, गलत तरीके से भूमि अधिग्रहण किया जाता है।

उन्होंने कहा कि व्यापारी आपकी जमीन खरीद रहे हैं, जमीन बिकेगी तो किसान बर्बाद हो जाएगा। किसानों को 20 साल तक की लड़ाई के लिए तैयार रहना होगा। किसानों को फर्जी मुकदमों से डराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस-प्रशासन जान लें कि यह ट्रैक्टर किसान का फाइटर विमान है।