Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ... रीवा में स्वास्थ्य तंत्र की लापरवाही: 2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एंबुलेंस, सांस लेने में तकलीफ से जूझ... खान-खनिज संशोधन बिल के खिलाफ रांची में राजद-वाम दलों का साझा मोर्चा: आर्थिक नाकेबंदी और दिल्ली घेराव...

चलन से बाहर हो चुके नोटों से भी पैसे कमाये

  • चॉकलेट मिल्क के डब्बों में थे यह नोट

  • बैंक से पता चला सारे नोट अब बेकार है

  • शौकिया लोगों से कमाये करीब तीस लाख

मैड्रिडः फेसबुक पर एक घर की बिक्री को देखकर टोनो पिनेरो ने उसे अपने लिए खरीदा था। तस्वीर देखकर वह इस घर को अपने रिटायरमेंट का ठिकाना बनाना चाहता था। खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह उस घर में जाकर उसकी मरम्मत कराना चाहता था।

इसी क्रम में उसे घर  के अंदर रखे चॉकलेट स्वाद के दूध के डब्बों में अचानक से यह सारे नोट नजर आये। गिनती करने पर वे करीब नब्बे लाख पेसटाज (स्पेन की मुद्रा) निकले।

यह रकम पौंड में करीब 47 हजार और भारतीय मुद्रा में करीब 47 लाख के बराबर थे। इतना सारा धन पाकर पिनेरो की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह समझ बैठा कि इसी मिले हुए धन से वह इस घर की मरम्मत करा लेगा। इन नोटों को लेकर जब वह बैंक पहुंचा तो वहां उसे निराशा हाथ लगी।

बैंक वालों ने बताया कि यह नोट बाजार में अब प्रचलन में नहीं हैं। सरकार ने इन नोटों को करीब बीस साल पहले ही प्रचलन से बाहर कर दिया है। इसलिए बैंक से उसे इन नोटों के जरिए कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए पिनेरो की यह खुशी अल्पकालिक ही साबित हुई।

इसके बाद पिनेरो ने फिर से दिमाग लगाया और फेसबुक पर पुरानी करेंसी का संग्रह करने वालों के लिए यह विज्ञापन जारी कर दिया कि उसके पास पुराने नोट उपलब्ध है। इस सूचना के प्रसारित होने के बाद पुरानी करेंसी को एकत्रित करने वाले शौकिनों  ने उससे संपर्क करना प्रारंभ कर दिया।

इस वजह से बेकार हो चुके इन नोटों को ऐसे संग्रह करने वालों को बेचकर भी पिनेरो ने करीब तीस हजार पौंड कमा लिये। भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब तीस लाख थी।

पुराने नोट बेचकर कमाये गये इसी पैसे से पिनेरो ने अपने घर की मरम्मत करा ली। इस पैसे से घर की छत बिल्कुल नई हो गयी जबकि इन नोटों में से  कुछ नोट उसने अपने पास ही यादगार के तौर पर रख लिये हैं।