Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...

मेरी आवाज को दबाने की साजिश हो रही हैः सोनम वांगचुक

नई दिल्‍लीः लद्दाख के मशहूर पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक का आरोप है कि केंद्र शासित क्षेत्र का प्रशासन उनकी आवाज को दबाना चाहता है क्‍योंकि वह क्षेत्र की पारिस्थितिकी को नष्ट करने और अस्थिर विकास के विरोध में लंबा उपवास कर रहे हैं।

क्षेत्र के गंभीर पर्यावरणीय खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने पांच दिवसीय उपवास के तीसरे दिन सोनम ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि उन्हें अपने संदेश को फैलाने और लोगों तक पहुंचने से रोकने के लिए लद्दाख प्रशासन एक बांड पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर रहा है।

उन्‍होंने एक कॉपी भी ट्वीट की जिसके बारे में उनका दावा है कि यह वह बांड है जिस पर उन्‍हें उन्‍हें यह सुनिश्चित करने के लिए दस्‍तखत करने को कहा गया था कि वे एक माह तक कोई बयान नहीं देंगे या किसी सार्वजनिक बैठकों में भाग नहीं लेंगे।

बता दें, सोनम वांगचुक वर्ष 2018 में प्रतिष्ठित मैग्‍सेसे अवार्ड हासिल कर चुके हैं। उनके कैरेक्‍टर से भी प्रभावित होकर काल्‍पनिक पात्र फुंगसुक बांगडू की कल्‍पना की गई थी जिसे वर्ष 2009 की बॉलीवुड फिल्‍म 3 ईडियट्स में एक्‍टर आमिर खा ने निभाया था।

उन्‍होंने कहा है कि रोकथाम के उपायों के बिना लद्दाख ने अस्थिर उद्योग, पर्यटन और वाणिज्य लद्दाख में पनपते रहेंगे और आखिरकार इस क्षेत्र को खत्म कर देंगे। उन्‍होंने कहा, कश्मीर यूनिवर्सिटी और अन्य शोध संगठनों के हाल के अध्ययनों से निष्कर्ष निकला है कि यदि ठीक से देखरेख नहीं की गई तो लेह-लद्दाख में दो-तिहाई ग्लेशियर खत्‍म हो जाएंगे।

बर्फ से आच्‍छादित पहाड़ों के बीच कंबल में लिपटे बांगचुक ने एक वीडियो में बताया, मैं घर में नजरबंद हूं यह वास्‍तव तें इससे भी अधिक बुरा है। यदि आप घर में नजरबंद होते हैं तो आप साफ तौर पर नियमों को जानते हैं और इसके खिलाफ कानूनी तरीके तलाश सकते हैं लेकिन फिलहाल मुझे अपने संस्‍थान में रखा गया है और मूवमेंट को रोक दिया गया है।

उन्‍होंने स्‍टूडेंट्स एजुकेशनल एंड कल्‍चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख की स्‍थापना की है जिसके मैदान पर वे उपवास कर रहे हैं।वांगचुक पहले खारदुंग ला दर्रा में उपवास की योजना बना रहे थे जहां तापमान -40 डिग्री सेल्यियस तक पहुंच जाता है।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि प्रशासन उन्‍हें खारदुंग ला दर्रा पास पहुंचने से उन्‍हें रोकने की कोशिश कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उन्‍होंने ट्वीट किया, लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश चाहता है कि मैं इस बांड पर तब भी हस्ताक्षर करूं जब केवल उपवास और प्रार्थना हो रही हो। कृपया सलाह दें, यह कितना सही है? क्‍या मैं खुद को चुप रखूं? मुझे गिरफ्तारी से फर्क नहीं पड़ता।