Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
परिमल नथवाणी का आना महज राजनीति नहीं मानिए क्वांटम प्रयोग में परमाणु उल्टा घूमता देखा गया स्थानीय स्तर पर झड़पों में 25 नागा महिला घायल भूपेंद्र यादव के घऱ जुटे थे टीएमसी के सांसद फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.8 तीव्रता का भूकंप Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी छोड़ी Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... सीमा पार ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्...

भाजपा नेताओं की पूर्वोत्तर चुनाव के लिए बैठक

  • प्रधानमंत्री मोदी और नड्डा बैठक में शामिल

  • तीन राज्यों में होंगे विधानसभा के चुनाव

  • संभावित गठबंधन पर भी हो रहा है विचार

नयी दिल्ली: त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्रीय चुनाव समिति की शुक्रवार को नयी दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। पार्टी मुख्यालय में आयÞोजित इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समिति के अन्य सदस्य तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं।

त्रिपुरा में 16 फरवरी को और नागालैंड तथा मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। भाजपा सूत्रों के अनुसार, केन्द्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में पूर्वोत्तर क्षेत्र के इन तीनों राज्यों के लिए पार्टी की रणनीति और संभावित उम्मीदवारों के नाम को अंतिम रूप दिया जा सकता है। इस बैठक के सिलसिले में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा और राज्य भाजपा के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्जी दिल्ली में हैं।

उनकी कल यहां राज्य के चुनाव प्रभारी महेश शर्मा, पूर्वोत्तर राज्यों के भाजपा संयोजक संबित पात्रा और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब के साथ पार्टी अध्यक्ष श्री नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक हुयी थी।  त्रिपुरा की साठ सदस्यीय विधानसभा के 2018 के जोरदार चुनाव में भाजपा ने वामपंथी दलों के गठबंधन को सत्ता से बाहर कर दिया था।

इस बार साठ सदस्यीय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और वामपंथी मोर्चा मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।  नागालैंड में साठ सदस्यों वाली विधानसभा में भाजपा क्षेत्रीय दल चिंगवांग कोन्याक के नेतृत्व वाली नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) के साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है जहां गठबंधन में क्षेत्रीय दल ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। मेघालय में साठ सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 2018 में हुए पिछले चुनाव में केवल दो सीटें ही मिली थीं। पार्टी इस बार वहीं अपना प्रदर्शन सुधारने की जोर-शोर की तैयारी में है और सभी सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।